Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: इस स्टार्टअप कंपनी का 4 हजार रुपये का निवेश अब बन गया करीब 55 करोड़, जानिए कैसे एक यूनिवर्सिटी इनक्यूबेटर ने किया कमाल
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > इस स्टार्टअप कंपनी का 4 हजार रुपये का निवेश अब बन गया करीब 55 करोड़, जानिए कैसे एक यूनिवर्सिटी इनक्यूबेटर ने किया कमाल
Trending Newsबाजार

इस स्टार्टअप कंपनी का 4 हजार रुपये का निवेश अब बन गया करीब 55 करोड़, जानिए कैसे एक यूनिवर्सिटी इनक्यूबेटर ने किया कमाल

news desk
Last updated: March 7, 2026 1:25 pm
news desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) बॉम्बे के स्टार्टअप इनक्यूबेटर सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (SINE) को पुणे की ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स लिमिटेड के आईपीओ से जबरदस्त रिटर्न मिलने वाला है। SINE ने कंपनी के शुरुआती दिनों में बेहद कम कीमत पर शेयर खरीदे थे, जिनकी वैल्यू अब बढ़कर करीब 55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Contents
4 हजार रुपये का निवेश पहुंचा करोड़ों मेंआईआईटी बॉम्बे से निकली डीपटेक कंपनी

सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का 1,087.45 करोड़ रुपये का आईपीओ 4 मार्च 2026 को खुला और 6 मार्च को बंद हुआ। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित था। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,287 से 1,352 रुपये प्रति शेयर तय किया था। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखा जाए तो SINE के पास मौजूद शेयरों की कुल वैल्यू करीब 55 करोड़ रुपये बैठती है।

4 हजार रुपये का निवेश पहुंचा करोड़ों में

रिपोर्ट्स के मुताबिक SINE ने कंपनी के शुरुआती दौर में औसतन सिर्फ 0.01 रुपये प्रति शेयर की दर से निवेश किया था। उस समय कुल निवेश करीब 4,080 रुपये के आसपास था। SINE के पास लगभग 4.08 लाख शेयर थे, जिनमें से कुछ शेयर अब आईपीओ में बेचे जा रहे हैं।

यानी महज कुछ हजार रुपये का शुरुआती निवेश अब बढ़कर करीब 55 करोड़ रुपये की वैल्यू तक पहुंच गया है। इसे भारतीय विश्वविद्यालय इनक्यूबेटर के लिए अब तक के सबसे बड़े आईपीओ एग्जिट्स में से एक माना जा रहा है।

आईआईटी बॉम्बे से निकली डीपटेक कंपनी

सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स एक डीपटेक कंपनी है, जो पावरट्रेन कंट्रोल्स, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स (ECU) और ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी की स्थापना 2007-08 में आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर शशिकांत सूर्यनारायणन और उनके छात्रों—पुष्कराज पांसे, अमित दीक्षित और मनीष शर्मा—ने की थी। इसके बाद 2008 में SINE ने इस स्टार्टअप को इनक्यूबेट किया और शुरुआती इक्विटी में हिस्सेदारी ली।

यह आईपीओ आईआईटी बॉम्बे के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है। इससे पहले 2023 में ड्रोन कंपनी ideaForge की सफल लिस्टिंग के दौरान भी SINE को अच्छा रिटर्न मिला था। सेडेमैक अब दूसरी ऐसी कंपनी बन गई है जो आईआईटी बॉम्बे से निकलकर पब्लिक मार्केट में पहुंची है।

कंपनी का वैल्यूएशन अपर प्राइस बैंड पर करीब 6,000 करोड़ रुपये आंका गया है। हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी की ग्रोथ मजबूत है, लेकिन इसके रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा टीवीएस मोटर कंपनी जैसे सीमित ग्राहकों पर निर्भर है, जिसे एक संभावित जोखिम भी माना जा रहा है।

सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स के शेयरों की लिस्टिंग 11 मार्च 2026 को बीएसई और एनएसई पर होने की उम्मीद है। वहीं SINE की इस बड़ी सफलता ने एक बार फिर दिखा दिया है कि भारतीय शैक्षणिक संस्थानों से निकलने वाले स्टार्टअप्स में कितना बड़ा इनोवेशन और बिजनेस पोटेंशियल मौजूद है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Auto Electronics Company, Deeptech Startup India, IdeaForge IPO, IIT Bombay, IIT Bombay Startups, IIT Startup Ecosystem, Indian Innovation Ecosystem, Indian IPO News, NSE BSE Listing, Sedemac Mechatronics, Sedemac Mechatronics IPO, SINE Incubator, Startup Investment India, Startup Success Story, Venture Investment India
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सोने की कीमत में गिरावट अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव के बावजूद टूटा सोने का भाव, लगातार दूसरे दिन गिरावट से निवेशक चौंके
Next Article महिला ने की दो दूल्हों से शादी पटाया में शुरू हुई दोस्ती, पांच साल का रिश्ता और फिर आया तीसरा शख्स… आखिरकार महिला ने एक साथ दोनों से रचाई शादी !

फीचर

View More
स्माइलिंग बुद्धा परमाणु परीक्षण 1974

जब अमेरिका ने भारत को न्यूक्लियर पॉवर बनने से रोका था। जवाब में ‘बुद्ध मुस्कुराए’ और बदल गई दुनिया की परमाणु नीति!

18 मई, 1974। पोखरण। सुबह के साढ़े आठ बजे के आसपास, रेत के नीचे कुछ हुआ — जो ऊपर से…

By Sandeep pandey 6 Min Read

Afghanistan-Pakistan तनाव के बीच फिर चर्चा में डूरंड लाइन, जानिए 133 साल पुरानी लकीर कैसे बनी टकराव की वजह

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस समय तनाव चरम पर बताया जा…

7 Min Read
सफेद ज़हर' का कहर!

सफेद ज़हर’ का कहर! अमेरिका में फेंटेनाइल से तबाही और मेक्सिको बॉर्डर पर बढ़ता तनाव

आज के दौर में दुनिया का सबसे खतरनाक दुश्मन कोई मिसाइल नहीं,…

3 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

महिला ने की दो दूल्हों से शादी
Trending Newsअन्य

पटाया में शुरू हुई दोस्ती, पांच साल का रिश्ता और फिर आया तीसरा शख्स… आखिरकार महिला ने एक साथ दोनों से रचाई शादी !

नई दिल्ली: आमतौर पर शादी के मंडप में एक दुल्हन और एक दूल्हा ही नजर आते हैं। लेकिन जरा सोचिए,…

3 Min Read
सोने की कीमत में गिरावट
Trending Newsबाजार

अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव के बावजूद टूटा सोने का भाव, लगातार दूसरे दिन गिरावट से निवेशक चौंके

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद भारत में…

3 Min Read
‘शेर-ए-बलोच’ अवतार ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
EntertainmentTrending News

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचा तहलका, रणवीर सिंह के ‘शेर-ए-बलोच’ अवतार ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने पिछले साल दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर जो गदर मचाया था, उसका शोर…

3 Min Read
मेटा को इंडोनेशिया का अल्टीमेटम!
Trending Newsअन्य

Meta को इंडोनेशिया का अल्टीमेटम! ‘सुधर जाओ, वरना पैक करो अपना बोरिया-बिस्तर”

इंडोनेशिया सरकार और जुकरबर्ग की कंपनी Meta (Facebook, Instagram, WhatsApp) के बीच 'कोल्ड वॉर' अब खुलकर सामने आ गई है।…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?