Trending News

अगर आप भी नौकरी करते हैं और हर महीने सैलरी से कटता है PF, तो ये खबर आपके काम की है…

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) जल्द ही पीएफ पर मिलने वाले ब्याज को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है। अगले महीने एक अहम बैठक होगी, जिसमें तय किया जाएगा कि वित्त वर्ष 2026 में पीएफ जमा पर कितना ब्याज मिलेगा। देशभर के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2 मार्च को होने वाली बैठक में PF Interest Rates पर फैसला होने की उम्मीद है.

फिलहाल पीएफ पर 8.25% ब्याज मिल रहा है। खबरों के मुताबिक, इस बार भी इसे बदलने की बजाय इसी दर पर रखा जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो लगातार तीसरे साल लोगों को 8.25% ही ब्याज मिलेगा। इससे पहले भी ब्याज दर में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया था।जानकारों का कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव चल रहा है, लेकिन EPFO चाहता है कि लोगों को स्थिर और भरोसेमंद रिटर्न मिलता रहे। संगठन के पास इस साल अपने निवेश से इतनी कमाई होने की उम्मीद है कि वह मौजूदा 8.25% ब्याज दे सके।

इस बैठक की अगुवाई केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। पिछली बैठक में पीएफ निकालने और क्लेम पास करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए गए थे। इस बार भी वेबसाइट को बेहतर बनाने, पैसा जल्दी निकालने और क्लेम जल्दी निपटाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, अभी तक ईपीएफओ की ओर से अगली बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है।

EPFO करीब 28 लाख करोड़ रुपये का फंड संभालता है। यह पैसा ज्यादातर सरकारी बॉन्ड और दूसरी सुरक्षित जगहों पर लगाया जाता है, जबकि कुछ हिस्सा शेयर बाजार से जुड़े फंड में भी निवेश किया जाता है। इसी संतुलन की वजह से लोगों को हर साल तय दर से ब्याज मिल पाता है। अब 2 मार्च की बैठक के बाद साफ हो जाएगा कि अगले साल पीएफ पर कितना ब्याज मिलेगा और क्या लोगों को राहत मिलती रहेगी।

news desk

Recent Posts

GST बचाने के लिए Triumph ने बदला गेम, 400 नाम रखा लेकिन इंजन कर दिया 350cc, कीमत घटी और ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी Triumph Motorcycles ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल प्रीमियम बाइक रेंज…

3 hours ago

महाकुंभ से सुर्खियों में आए अभय सिंह अब बनेंगे ‘फैमिली मैन’: कौन है वो लड़की जिसने बदल दिया बाबा का मन?

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और IIT बैकग्राउंड से रातों-रात मशहूर हुए अभय…

5 hours ago

लखनऊ से DAAKit की बड़ी शुरुआत: MSMEs को अब मिलेगा same-day delivery का फायदा

लखनऊ / नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026 — हरियाणा से निकली तेजी से उभरती लॉजिस्टिक्स…

5 hours ago

MP : दोगुनी उम्र के पति को छोड़ शादीशुदा युवती ने चुना प्रेमी का साथ,  हाईकोर्ट ने दी लिव-इन में रहने की आजादी

ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक…

6 hours ago

IPL 2026 Team of the Week: रोहित-विराट का विंटेज अवतार, समीर रिज़वी और रघुवंशी जैसे ‘Gen Z’ सितारों ने लूटी महफिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शुरुआती चरण क्रिकेट फैंस के लिए किसी…

6 hours ago