शाहिद कपूर का 'Beast Mode' देख उड़ गए फैन्स के होश
बॉलीवुड में जब भी विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी साथ आती है, तो समझ लीजिए कि सिनेमा के पर्दे पर तबाही मचने वाली है। ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी कल्ट फिल्में देने के बाद, ये जोड़ी अब अपनी अगली फिल्म ‘O Romeo’ के साथ वापस आ गई है। आज जैसे ही फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ और इसने इंटरनेट पर आग लगा दी है।
शाहिद का अब तक का सबसे खूंखार अवतार
टीज़र की शुरुआत ही शाहिद कपूर के एक ऐसे लुक से होती है जिसे देखकर आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। टैटू से भरा शरीर, आंखों में पागलपन और हाथों में बंदूक शाहिद इस बार प्यार में ‘मुकम्मल’ होने नहीं, बल्कि सबको ‘मारने’ के इरादे से आए हैं। अगर आपको लगा था शहीद कि ‘कबीर सिंह’ सबसे वाइल्ड फिल्म थी, तो ‘O Romeo’ का ये रोल उससे कहीं ज्यादा डार्क और खतरनाक नजर आ रहा है।
फरीदा जलाल का सरप्राइज पैकेज
वैसे तो पूरी महफिल शाहिद के नाम रही, लेकिन असली धमाका फरीदा जलाल ने किया है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जहां शाहिद गोलियां चला रहे हैं, वहीं फरीदा जी अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से “आग” लगा रही हैं। उनका किरदार सस्पेंस से भरा है और टीज़र में उनकी एक झलक जिसमे वो कह रही है की ‘इश्क में आशिक तर जाए तो ‘रोमियो’, मर जाए तो ..या’ ने फैंस को उनके रोल को लेके और एक्साइटेड कर दिया है।
खूनी इश्क और पावरफुल स्टार कास्ट
इस फिल्म की कहानी ‘एकतरफा प्यार’ के इर्द-गिर्द घूमती है। कहा जा रहा है कि ये किसी सच्ची घटना पर इंसपायर्ड है। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इस लव स्टोरी में सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि ढेर सारा खून-खराबा और सनक (जुनून) भी भरा है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी पहली बार साथ दिखेगी साथ ही साइड स्टारकास्ट में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे शानदार एक्टर्स भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाएंगे।
इस वैलेंटाइन डे पर होगा खूनी खेल!
दिलचस्प बात ये है कि मेकर्स ने इस खूनी प्रेम कहानी को रिलीज करने के लिए 13 फरवरी 2026 की तारीख चुनी है। यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर, जहां दुनिया गुलाबी इश्क मनाएगी, वहीं सिनेमाघरों में शाहिद कपूर का ‘लाल’ इश्क देखने को मिलेगा।
भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…
ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…
ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…