Entertainment

“I Found MrsBeast”! फेमस यूट्यूबर MrBeast ने कैरेबियन आइलैंड पर लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड संग की प्राइवेट वेडिंग

दुनिया के सबसे पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर MrBeast “जिमी डोनाल्डसन” ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड थिया बूसेन “Thea Booysen” के साथ एक बेहद खूबसूरत और प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली है। शादी की फोटोज़ सामने आते ही दुनिया भर के फैंस इस पावर कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

जिमी ने अपनी शादी की पहली फोटो शेयर करते हुए अपने सिग्नेचर स्टाइल में लिखा, “I found MrsBeast!” पोस्ट आते ही कमेंट सेक्शन बधाई देने वाले फैंस और टॉप डिजिटल क्रिएटर्स से भर गया।

कैरेबियन आइलैंड पर हुआ ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन

MrBeast और थिया की शादी कैरेबियन सी के फेमस नेकर आइलैंड “Necker Island” पर हुई, जो अरबपति बिजनेसमैन रिचर्ड ब्रैनसन का प्राइवेट आइलैंड है। यह पूरी तरह से एक इंटीमेट वेडिंग थी, जिसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीब 70 क्लोज़ फ्रेंड्स ही शामिल हुए। यह सिर्फ एक दिन की शादी नहीं थी, बल्कि मेहमानों के लिए कई दिनों का ग्रैंड आइलैंड वेकेशन था—जहाँ सबने काइटसर्फिंग, स्नॉर्कलिंग और कई वॉटर एक्टिविटीज़ को एन्जॉय किया।

रॉयल लुक और पहला यादगार डांस

जिमी ने मशहूर डिजाइनर राल्फ लॉरेन “Ralph Lauren” का क्लासिक ब्लैक टक्सिडो पहना था, वहीं थिया सफेद रंग के ब्राइडल गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। शादी के बाद दोनों ने लेडी गागा और ब्रूनो मार्स के सुपरहिट ट्रैक “Die With a Smile” पर अपना पहला डांस किया, जो इस सेरेमनी का सबसे मैजिकल मोमेंट बन गया।

दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुई थी लव स्टोरी


दोनों की पहली मुलाकात 2022 में हुई थी, जब जिमी साउथ अफ्रीका गए थे। शुरुआत में थिया को लगता था कि ज्यादातर यूट्यूबर सिर्फ कैमरा-फ्रेंडली और दिखावटी होते हैं, लेकिन जिमी की सादगी ने उनका दिल जीत लिया।

दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। अप्रैल 2022 में Kids’ Choice Awards के दौरान दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।

कौन हैं ‘MrsBeast’ ?

थिया बूसेन साउथ अफ्रीका की एक जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर, ऑथर और ट्विच स्ट्रीमर हैं। क्रिएटिव फील्ड के साथ-साथ वह पढ़ाई में भी काफी आगे रही हैं, उनके पास लॉ और साइकोलॉजी की डिग्रियां हैं। शादी के तुरंत बाद थिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपना नाम बदलकर थिया डोनाल्डसन कर लिया है।

news desk

Recent Posts

SBI Data Leak: क्या डार्क वेब पर पहुंचा ग्राहकों का निजी डेटा? 3,897 रिकॉर्ड जांच के दायरे में

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से जुड़ी…

7 minutes ago

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को मिली हरी झंडी: 2026 के अंत में सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी की तैयारी, दो रिलीज डेट्स पर चर्चा तेज

लंबे इंतजार की घड़ियां, बदलावों की अनगिनत परतें और विवादों के साए में फंसी वो…

27 minutes ago

बंगाल में दोहरी हत्या से हड़कंप, पत्नी का सिर मंदिर में रखने का आरोप, पिता को भी मार डाला

बांकुड़ा। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से दोहरी हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

40 minutes ago

भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके रखने का AAP का दावा, ₹50 हजार जुर्माने पर केंद्र से टकराव

भगवंत मान के पेरिस दौरे पर नया विवाद, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने और जुर्माने का…

57 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स 2026: प्रवीण कुमार ने हाई जंप में तोड़ा रिकॉर्ड, भारत को दिलाया 11वां गोल्ड

आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन 21 अक्टूबर को…

58 minutes ago

देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, बाइक सवार दो युवकों की चाकू मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दो युवकों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच…

1 hour ago