Trending News

देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, बाइक सवार दो युवकों की चाकू मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दो युवकों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। मईल थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो के पास अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एक साथ दो हत्याओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

आधी रात को घर लौटते वक्त खूनी खेल

मईल थाना क्षेत्र के ईटहुरा हजाम गांव के रहने वाले विनय यादव और करजहां गांव निवासी वकील यादव रात के वक्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लार की तरफ गए थे।

आधी रात को जब दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो के पास घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वार इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और हमलावर उन्हें लहूलुहान छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस

रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े दोनों युवकों पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अत्यधिक खून बह जाने के कारण दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर भी देर रात भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का गहन निरीक्षण किया।

खुलासे के लिए 3 पुलिस टीमें गठित, छापेमारी जारी

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत आर शंकर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों युवकों की हत्या हुई है और इस संबंध में केस दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वारदात के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की 3 विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Shivani Kalani

Recent Posts

SBI Data Leak: क्या डार्क वेब पर पहुंचा ग्राहकों का निजी डेटा? 3,897 रिकॉर्ड जांच के दायरे में

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से जुड़ी…

2 minutes ago

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को मिली हरी झंडी: 2026 के अंत में सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी की तैयारी, दो रिलीज डेट्स पर चर्चा तेज

लंबे इंतजार की घड़ियां, बदलावों की अनगिनत परतें और विवादों के साए में फंसी वो…

22 minutes ago

बंगाल में दोहरी हत्या से हड़कंप, पत्नी का सिर मंदिर में रखने का आरोप, पिता को भी मार डाला

बांकुड़ा। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से दोहरी हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

36 minutes ago

भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके रखने का AAP का दावा, ₹50 हजार जुर्माने पर केंद्र से टकराव

भगवंत मान के पेरिस दौरे पर नया विवाद, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने और जुर्माने का…

53 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स 2026: प्रवीण कुमार ने हाई जंप में तोड़ा रिकॉर्ड, भारत को दिलाया 11वां गोल्ड

आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन 21 अक्टूबर को…

53 minutes ago

Stock Market Today: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 656 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार

शेयर बाजार में तेजी से बदला माहौल, सेंसेक्स और निफ्टी ने की दमदार शुरुआत नई…

1 hour ago