बॉलीवुड के “Big B” अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी जिस एनर्जी और लगन के साथ काम कर रहे हैं, उसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। लेकिन 20 जुलाई की देर रात आए उनके एक ब्लॉग और उसके ठीक बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए एक मिस्टीरियस मैसेज ने लाखों फैंस को गहरी चिंता में डाल दिया है।
अमिताभ बच्चन नियमित रूप से अपना ब्लॉग अपडेट करते हैं और अपने दिल की बात फैंस के साथ शेयर करते हैं। अपने लेटेस्ट ब्लॉग में उन्होंने किसी पुरानी याद या विचार को शेयर करते हुए अस्पताल, सर्जरी और ICU के दौर का जिक्र किया।
उन्होंने लिखा कि अस्पताल में सर्जरी के दौरान और ICU में डॉक्टरों की देखरेख के बाद जब डिस्चार्ज होकर घर वापसी होती है, तो वह समय शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से सबसे कठिन दौर होता है। उनके मुताबिक, आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और अचानक एक दिन हार आपके सामने खड़ी हो जाती है। उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि इस परिस्थिति से कुछ लोग बहादुरी से लड़कर चैंपियन बने रहते हैं, जबकि कुछ लोग समझौता कर लेते हैं।
ब्लॉग के तुरंत बाद बिग बी ने अपने ऑफिसियल X हैंडल से एक और क्रिप्टिक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा— “T 5806 – खेल खत्म हो गया है! लेकिन काम अभी भी चल रहा है।”
इस एक लाइन के मैसेज ने फैंस के बीच सस्पेंस और बेचैनी को और बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार कमेंट्स करके उनकी सेहत का हाल पूछने लगे और ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं करने लगे।
फैंस के मन में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अमिताभ बच्चन अपनी वर्तमान सेहत के बारे में बात कर रहे हैं या यह जीवन को लेकर उनकी कोई सामान्य सोच है। हाल ही में मई 2026 में भी उनके अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन तब सूत्रों ने स्पष्ट किया था कि वह केवल अपने रूटीन मंथली चेकअप के लिए गए थे और पूरी तरह ठीक थे। फिलहाल उनकी टीम या परिवार की तरफ से किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी या गंभीर बीमारी की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में अक्सर जिंदगी के गहरे दर्शन और व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करने के लिए जाने जाते हैं। उनके इस लेटेस्ट पोस्ट से फैंस चिंतित जरूर हैं, लेकिन उनके बैक-टू-बैक आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स यह साबित करते हैं कि बॉलीवुड के ‘एंग्री यंग मैन’ आज भी उतने ही एक्टिव, कमिटेड और ऊर्जावान हैं।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी)…
राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ ही प्रदूषण का खतरा एक बार फिर…
युवा महिला क्रिकेटरों के सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल बज चुका है। आईसीसी (ICC) ने…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव…
आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और…