Trending News

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर के बाद आग, 12 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत

चित्रदुर्ग (कर्नाटक)। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 12 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों में आग लग गई और कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह दुर्घटना हिरियूर तालुका के गोरलट्टू इलाके में हुई, जहां एक निजी स्लीपर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे हुआ। निजी स्लीपर बस बेंगलुरु से गोकार्णा जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में चालक और कंडक्टर समेत कुल 32 लोग सवार थे।

टक्कर के बाद आग तेजी से बस में फैल गई और कई यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर डीएसपी शिवकुमार मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

बस कंडक्टर मोहम्मद सलीम ने बताया,“मैं उस समय सो रहा था। अचानक तेज आवाज आई, खिड़की का शीशा टूट गया और मैं बस से बाहर गिर गया। इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है। कुछ लोगों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। मेरे हाथ और पैर में चोट लगी है।” पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

इस समय भारत में कोहरा और ठंड के कारण लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोहरे के कारण वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

news desk

Recent Posts

‘बस चढ़ा दो, अब नहीं हटेंगे…’ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों का पुलिस के सामने उग्र विरोध

लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’… AAP का ऐलान, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; आंदोलन जारी रखने का दावा

नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर…

2 hours ago

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत; दो घायल

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक…

3 hours ago

दिल्ली में फिलहाल नहीं होगा INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सांसदों को दिए क्षेत्र में लौटने के निर्देश

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के…

3 hours ago

30KM माइलेज और नया इंजन… आ रही Toyota की सबसे सस्ती कार, फीचर्स में भी होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टोयोटा अपनी सबसे किफायती कार को नए अवतार में पेश…

3 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में कल सजा का फैसला, बेचैन मुस्कान को सता रही बेटी की याद; साहिल ने भी छोड़ा काम

मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला…

3 hours ago