बाजार

ऑनलाइन ग्रॉसरी ऑर्डर करने से पहले ठहरिए! आम सामान के नाम पर बिक रहा था ‘जहर’, 3 बड़े प्लेटफॉर्म्स पर सख्त कार्रवाई

अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन ग्रॉसरी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से घर का सामान ऑर्डर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। जरा सोचिए, जिस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आप रोजमर्रा का सामान मंगाते हैं, उसी पर अगर कोई बेहद जहरीली चीज खाद्य पदार्थ के तौर पर लिस्ट होकर आपके घर तक पहुंचने लगे तो?  कर्नाटक में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कर्नाटक के फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने देश की तीन बड़ी ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कंपनियों पर बड़ा एक्शन लिया है। इनमें अमेज़न, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट शामिल हैं। दरअसल, विभाग ने इन कंपनियों के फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन को सस्पेंड कर दिया है।

क्यों किया फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन को सस्पेंड

कर्नाटक के फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने यह सख्त फैसला लोगों की हेल्थ को  ध्यान में रखते हुए लिया है। कुछ समय पहले इन प्लेटफॉर्म्स पर बेहद जहरीले पौधे ‘धतूरे’ (Datura/Thorn Apple) की लिस्टिंग और सप्लाई का मामला सामने आया था। इसके बाद विभाग ने सख्त एक्शन लिया।

इंसानी शरीर के लिए बेहद खतरनाक और जानलेवा माने जाने वाले इस जहरीले फल को खाद्य पदार्थ के रूप में लिस्ट किए जाने और डिलीवर होने की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा मानकों की इस गंभीर अनदेखी को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। इसके तहत तीनों कंपनियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उनके फूड लाइसेंस पर फिलहाल रोक लगा दी गई।

इंस्पेक्शन के दौरान क्या मिला

लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन को सस्पेंड करने से पहले फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने संबंधित जगहों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि धतूरे के फल और बीज इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नंबर का इस्तेमाल करके स्टोर किए गए थे और उन्हें बेचा जा रहा था।

ये प्रोडक्ट्स एक गोदाम में भी पाए गए। अथॉरिटीज़ का कहना है कि धतूरे के बीजों में विषैले गुण पाए जाते हैं और इसका खाद्य पदार्थ के रूप में इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है। इससे स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा हो सकता है। साथ ही, इसकी बिक्री गैरकानूनी भी है।

विभाग ने कहा कि इस ऑर्डर की कंप्लायंस रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित पार्टी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद एक अलग ऑर्डर पारित किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि संबंधित प्लेटफॉर्म्स को सभी निर्देशों का पालन करना होगा। आदेश का कोई भी उल्लंघन होने पर लागू कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, विभाग ने अगले आदेश तक इन पदार्थों की बिक्री को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, ऐसे प्रोडक्ट्स की सप्लाई करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

प्रोसीडिंग्स के मुताबिक, अमेज़न ने विभाग द्वारा जारी नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, स्विगी इंस्टामार्ट ने नोटिस के बाद की गई कार्रवाई का विवरण देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा।

बिगबास्केट ने मानव उपभोग के लिए धतूरे की बिक्री रोकने की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि अब इसकी बिक्री का तरीका बदल दिया गया है। प्रोडक्ट की लेबलिंग में भी बदलाव किया गया है और उस पर स्पष्ट रूप से ‘मनुष्यों द्वारा सेवन के लिए नहीं’ लिखा जाएगा।

news desk

Recent Posts

कृति सेनन के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों बांधेंगी?’

मुंबई: कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं और किसी भी मुद्दे…

25 minutes ago

US Iran War: तेहरान पहुंचे आसिम मुनीर, पेजेशकियन ने ट्रंप को सुनाई खरी-खरी; बातचीत से पहले रखी शर्त

तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को खत्म कराने की पाकिस्तान की कोशिशों…

33 minutes ago

नेतन्याहू का बड़ा दावा- ईरान ने मेरे बेटे की हत्या की कोशिश की, चुनावी उम्मीदवारों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाया है। नेतन्याहू…

1 hour ago

अचानक ईरान पहुंचे मुनीर-नकवी, बंद कमरे में क्या हुई बात? अमेरिका-ईरान तनाव के बीच फिर शांति वार्ता की सुगबुगाहट

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने कूटनीतिक मोर्चे…

1 hour ago

सैटेलाइट तस्वीर में दिखा मॉनसून का खतरनाक घेरा, इन राज्यों में फिर भारी बारिश के आसार; दिल्ली-NCR में भी अलर्ट

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और इसरो के INSAT-3DS सैटेलाइट से ली गई ताजा…

1 hour ago

हिजाब या स्कूल यूनिफॉर्म? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज; कोर्ट ने कही ये बात

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टैगोर पब्लिक स्कूल की 11वीं कक्षा की एक मुस्लिम छात्रा की…

1 hour ago