खेल

हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट RA बॉयज़ ने LDA को 4-0 से हराया

लखनऊ | प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की स्मृति में आयोजित आठवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार 29 दिसंबर को किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रमोद शर्मा (नामित सदस्य, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार) ने किया।

उद्घाटन मुकाबले में RA Boys और एलडीए (LDA) की टीमें आमने-सामने रहीं। मैच की शुरुआत से ही RA Boys ने आक्रामक खेल दिखाया। 21वें और 23वें मिनट में यश ने लगातार दो गोल दागकर पहले हाफ में RA Boys को 2-0 की बढ़त दिला दी।


दूसरे हाफ में भी RA Boys का दबदबा कायम रहा। 31वें मिनट में जनमेजय और 45वें मिनट में दीपक ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। एलडीए की टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह RA Boys ने LDA को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

इससे पहले टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक महेश वाल्मीकि, आयोजन सचिव मोहम्मद नदीम, लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव कन्हैया लाल, विवेक उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर मुख्य अतिथि प्रमोद शर्मा का स्वागत किया।


इस अवसर पर भाजपा युवा नेता शिव शंकर प्रजापति, विवेक शर्मा और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

31.12.2025 के मुकाबलों का कार्यक्रम

  • पहला मैच: Techtro Football Club बनाम Lucknow Youth Club — दोपहर 12:00 बजे
  • दूसरा मैच: LDA ‘A’ Club बनाम Mid Winter — दोपहर 1:30 बजे

टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

news desk

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

7 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

7 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

7 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

12 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

12 hours ago