आफत की बारिश
सोमवार की रात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आसमान से आफत की बारिश हुई. सहस्त्रधारा के करलीगाड़ इलाके में बादल फटने से अफरातफरी मच गई. इसके अलावा मालदेवता और पन वैली में भी तबाही हुई. भारी बारिश के चलते तमसा नदी उफान पर आ गई और टपकेश्वर महादेव मंदिर का परिसर जलमग्न हो गया. ओलावृष्टि औऱ भारी बारिश से टपकेश्वर मंदिर में भी काफी नुकसान हुआ. आस पास के इलाके के कई घर, दुकानें और वाहन तेज बहाव में बह गए.
इस हादसे में कई लोगों के लापता होने की खबर आई है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है. वही पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर हालात का जायजा लिया. और प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.
घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. SDRF, NDRF और पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं और नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें.
सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…
भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…
ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…
ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…