नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर भारत में सूरज के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है।
इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने छुट्टियों का काउंटडाउन शुरू कर दिया है।
दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टियों का पुराना रिकॉर्ड देखें तो 11 मई के आसपास स्कूल बंद हो जाते हैं। इस साल भी संभावना जताई जा रही है कि 11 मई से 30 जून तक करीब 50 दिनों के लिए स्कूल बंद रह सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक कैलेंडर का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है।
यूपी के लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जैसे शहरों में बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों का समय पहले ही बदल दिया गया है। फिलहाल स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक चल रहे हैं।
संभावित छुट्टियां: यूपी में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलने के आसार हैं।
बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए कई स्कूलों ने ‘वॉटर बेल’ (Water Bell) का फॉर्मूला अपनाया है। इसमें हर एक घंटे पर घंटी बजाई जाती है, ताकि बच्चे अनिवार्य रूप से पानी पिएं। प्रशासन ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि खेल के मैदान या धूप में होने वाली किसी भी गतिविधि को फिलहाल रोक दिया जाए।
7 सितंबर को सऊदी अरब पर हूतियों के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में एक…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026)…
नई दिल्ली। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र अगले 18 महीनों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन का गवाह…
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में दुनिया के बड़े नेताओं का जमावड़ा शुरू…
जयपुर। पंजाब कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने शुक्रवार…
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग की स्पेशल…