आवास योजना के नाम पर करता था वसूली
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अयोध्या मंडल की एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अंबेडकरनगर के जलालपुर नगर पालिका परिषद में तैनात एक कर्मचारी को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
पूरा मामला प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से जुड़ा है। आरोपी कर्मचारी रमाकांत चौबे, जो मूल रूप से जल निगम का पंप ऑपरेटर है और फिलहाल नगर पालिका जलालपुर में प्रतिनियुक्ति पर था, पर आरोप है कि उसने एक गरीब परिवार से उसका हक दिलाने के बदले पैसों की मांग की थी।
वाजिदपुर निवासी अवधेश चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका नाम आवास योजना की सूची में शामिल करने और पात्रता जांच पास कराने के बदले में रमाकांत चौबे 5,000 रुपए की मांग कर रहा था।
भ्रष्टाचार की शिकायत मिलते ही अयोध्या से आई एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया फिर उसके जैसे ही अवधेश चौहान ने नगर पालिका के मेन गेट के पास रमाकांत को रिश्वत की रकम सौंपी, सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से केमिकल लगे हुए नोट बरामद किए गए। टीम आरोपी तुरंत अकबरपुर कोतवाली ले गई, जहाँ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नगर पालिका परिसर के ठीक सामने हुई इस कार्रवाई से विभाग के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आरोपी 2020 से यहाँ तैनात था और आवास योजना की जांच के नाम पर लंबे समय से उसकी शिकायतें मिल रही थीं।
अगर आप भी उन इनवेस्टर्स में से हैं जो US स्टॉक्स Apple, Google, Tesla में…
सर्च इंजन की दुनिया में गूगल को कड़ी टक्कर दे रही कंपनी Perplexity AI ने…
IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर के बैट पर ऋषभ पंत का मजेदार कमेंट, बताया वजन और…
ईरान जंग के खिलाफ इस्तीफा देने वाले अमेरिकी अधिकारी जोसेफ उर्फ जोए केंट को लेकर…
देशभर में गर्मी का असर अब तेज होने लगा है। मार्च खत्म होने के करीब…
आज भारतीय शेयर बाजार में एक 'सुनामी' आई और उसका केंद्र बना देश का सबसे…