Trending News

‘PM बन सकते थे, अब सांसद होकर रिटायर होंगे’… नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला

लखनऊ। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की मंशा थी कि नीतीश कुमार जैसे अनुभवी नेता देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पारी समाप्त करें।

अखिलेश का प्रहार करते हुए कहा कि “बीजेपी ने नीतीश जी के साथ और उनके समर्थकों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। हम चाहते थे कि वह पीएम बनकर रिटायर हों, लेकिन अब लग रहा है कि वह महज एक राज्यसभा सदस्य के रूप में राजनीति से विदा लेंगे।”

“जहां बीजेपी वहां पीड़ा, जहां पीड़ा वहां PDA”

अखिलेश यादव ने अपने चर्चित ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को राजस्थान की धरती से भी हवा दी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “जहां बीजेपी है वहां जनता को पीड़ा है, और जहां पीड़ा है वहां समाजवादी पार्टी का पीडीए खड़ा है। मैं यहाँ (जयपुर) पीडीए की पौध लगाने आया हूँ।”

बीजेपी के घोषणापत्र और वादों पर सवाल

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी के मेनिफेस्टो पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के नेता कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते कि उन्होंने क्या
वादा किया था।

किसानों का मुद्दा: “उन्होंने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी होगी, लेकिन आज की महंगाई को देखें तो किसान पहले से ज्यादा परेशान है। बीजेपी बस आगे बढ़ जाती है, पुराने वादों का हिसाब नहीं देती।”

विश्वगुरु और ‘डबल इंजन’ पर कटाक्ष

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और घरेलू राजनीति दोनों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन एक-दूसरे की रफ्तार नहीं बढ़ा रहे, बल्कि एक ही पटरी पर आमने-सामने टकरा रहे हैं।

अखिलेश ने कूटनीतिक तंज कसते हुए कहा, “हमें विश्वगुरु बनने का सपना दिखाया गया। अगर प्रधानमंत्री इजरायल दौरे के बाद ईरान चले जाते (जैसे कभी अचानक पाकिस्तान चले गए थे), तो दुनिया उन्हें विश्वगुरु मानती। लेकिन आज तो पाकिस्तान के ‘चाचा’ वह काम कर रहे हैं जो विश्वगुरु जी को करना चाहिए था।”

अखिलेश यादव का यह बयान न केवल नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति दिखाने की कोशिश है, बल्कि बीजेपी को एक ऐसे दल के रूप में पेश करने की रणनीति है जो अपने सहयोगियों को ‘किनारे’ लगा देती है। जयपुर में दिया गया उनका ‘PDA’ का संदेश आगामी चुनावों में सपा की बढ़ती सक्रियता की ओर इशारा करता है।

news desk

Recent Posts

सागर जहरीली शराब कांड: 11 मौतों की सूचना से हड़कंप, नकली शराब की शिकायत के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा इलाके में जहरीली शराब पीने से करीब 11…

11 minutes ago

मस्जिद के मलबे के नीचे मिला कुआं, अब खुलेगा इतिहास का राज? प्रशासन कराएगा जांच

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद अब एक नया…

1 hour ago

चौथी बार फाइनल में मेरठ मावेरिक्स, पहली बार खिताबी मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का सफर अब रोमांचक समापन की दहलीज पर पहुंच गया है।…

1 hour ago

WhatsApp में अब AI से होगी सीधी बात! Google-OpenAI समेत 5 एजेंट्स जोड़ने की तैयारी, बिना ऐप छोड़े होंगे कई काम

नई दिल्ली: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर पर काम कर…

13 hours ago

अब Gmail की लंबी-लंबी मेल पढ़ने की जरूरत नहीं! Google ने लॉन्च किए 3 धांसू Live AI फीचर्स, बोलते ही Gmail, Docs और Keep करेंगे काम

नई दिल्ली: Google ने Workspace यूजर्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े तीन नए Live…

15 hours ago