राज्य

झारखंड में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, 1 करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन का क्यों था आतंक ?

झारखंड के हजारीबाग जिले के गीरहोर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली कमांडर मारा गया है.पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे COBRA बटालियन और हजारीबाग-गिरिडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था. इसी दौरान माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली कमांडर मारे गए.
पुलिस ने यह भी बताया कि मौके पर काफी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और तीन AK-47 रायफलें बरामद की गई हैं.

कौन था सहदेव सोरेन ?

सहदेव सोरेन उर्फ परवेश सीपीआई (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था. उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. इस एनकाउंटर में उसके साथ दो और बड़े नक्सली भी मारे गये हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए अन्य नक्सलियों की पहचान बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और जोनल कमेटी मेंबर बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन के रूप में हुई है. रघुनाथ पर 25 लाख रुपये और बिरसेन पर 10 लाख रुपये का इनाम था.

मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान और तेज कर दिया गया है, क्योंकि आशंका है कि अन्य नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले हैं.

news desk

Recent Posts

नीला ड्रम केस में 19 महीने बाद फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी; 14 अक्टूबर को सजा का ऐलान

मेरठ। मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में करीब 19 महीने…

1 hour ago

डा. संजय कपूर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

यूपीसीए की एजीएम में पहली बार आम सहमति नहीं बनने के कारण सभी कमेटियों को…

2 hours ago

मेरठ नीला ड्रम कांड: अदालत का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार; 13 महीने के बाद आया ऐतिहासिक वर्डिक्ट

मेरठ के बहुचर्चित और सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' में जिला अदालत ने बुधवार, 30 सितंबर…

2 hours ago

इराक से खत्म हुआ अमेरिका का 12 साल पुराना सैन्य मिशन, ISIS के खिलाफ ‘ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व’ का औपचारिक अंत

नई दिल्ली। अमेरिका ने इराक में आतंकवादी संगठन ISIS के खिलाफ चलाए जा रहे अपने…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान, 2 से 8 अक्टूबर तक ‘Save Democracy’ मार्च; 6 को EC कूच

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

3 hours ago

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट हवा में…

3 hours ago