हरियाणा पुलिस सुसाइड केस
हरियाणा पुलिस विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है. कुछ दिनों पहले आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार की खुदकुशी के सात दिन बाद अब रोहतक साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने भी जान दे दी है. लेकिन इस घटना ने पूरे मामले का रुख ही बदल दिया है. वजह — अपने सुसाइड नोट और वीडियो संदेश में संदीप ने उन्हीं आईपीएस वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले हरियाणा पुलिस विभाग में जातिवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए खुद अपनी जान ले ली थी. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इस सिलसिलेवार मौतों के पीछे छिपा सच क्या है?
सुसाइड नोट और वीडियो ने पलटी कहानी
सूत्रों के मुताबिक, एएसआई संदीप ने मरने से पहले चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और लगभग छह मिनट की एक वीडियो रिकॉर्ड की. इसमें उन्होंने दावा किया कि आईपीएस पूरन कुमार विभाग में जातिवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते थे. संदीप के अनुसार, उन्होंने अपने “खास लोगों” को अहम पदों पर बैठा रखा था, जो उनके लिए वसूली करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने पूरन कुमार के परिवार पर भी भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप लगाए.
संदीप ने यह तक कहा कि गिरफ्तारी के डर से ही आईपीएस पूरन कुमार ने खुदकुशी की थी.
मामले ने ली नई दिशा
अब तक पूरन कुमार की मौत को दलित उत्पीड़न के नजरिए से देखा जा रहा था. इस घटना को लेकर वाल्मीकि समाज ने महापंचायत कर डीजीपी को हटाने तक की मांग की थी. लेकिन एएसआई संदीप की मौत ने कहानी को पूरी तरह उलट दिया है. अब जांच एजेंसियों के सामने चुनौती है — क्या एएसआई के आरोपों में सच्चाई है, या यह मौतों का सिलसिला किसी गहरे षड्यंत्र का हिस्सा है?
फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की समानांतर जांच में जुटी हुई है. मगर इन दो मौतों ने हरियाणा पुलिस की छवि पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है — क्या वर्दी के भीतर कोई ऐसा तंत्र काम कर रहा है जो अपने ही लोगों को निगल रहा है?
आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार की खुदकुशी के बाद एएसआई संदीप कुमार ने भी जान दे दी, इस सिलसिलेवार मौतों के पीछे छिपा सच क्या है?
नई दिल्ली: 25 साल की उम्र में 1 लाख रुपये महीने की कमाई सुनने में…
मुंबई: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 40 वर्षीय…
नई दिल्ली: सनातन धर्म में पितृ पक्ष को पितरों को समर्पित विशेष समय माना जाता…
नई दिल्ली: आज के समय में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खराब…
नई दिल्ली: दिल्ली में कैब से सफर कर रही एक महिला कुछ सामान खरीदने के…
नोएडा: डायबिटीज आज तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल है। बढ़ती उम्र, ज्यादा वजन,…