Trending News

लेडी लव माहिका शर्मा के बर्थडे पर हार्दिक पंड्या ने लुटाया बेशुमार प्यार, वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में हार्दिक ने गर्लफ्रेंड और मशहूर मॉडल माहिका शर्मा का 25वां जन्मदिन बेहद ग्रैंड और रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं।

‘मेरी प्रिंसेस’ के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन

माहिका शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन की एक सीरीज शेयर की है, जिसे देखकर फैंस दंग रह गए हैं। हार्दिक ने अपनी लेडी लव के दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तस्वीरों में हार्दिक, माहिका के लिए एक खूबसूरत ‘हार्ट शेप’ केक नज़र आया जिस पर बड़े प्यार से लिखा है’मेरी प्रिंसेस’ । इतना ही नहीं, सेलिब्रेशन की एक तस्वीर में हार्दिक  गुलाब के दो बड़े गुलदस्ते थामे नजर आ रहे हैं, जो वो माहिका के लिए लाए थे।

प्यार में डूबा दिखा कपल, माहिका ने कहा- “I Love My Man”

सेलिब्रेशन की सबसे ज्यादा चर्चा उन तस्वीरों की हो रही है जिनमें हार्दिक और माहिका की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आ रही है। एक फोटो में माहिका, हार्दिक का हाथ थामे दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आँखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

माहिका ने इन रोमांटिक पलों का कोलाज शेयर करते हुए कैप्शन में अपने दिल की बात लिखी। उन्होंने हार्दिक को टैग करते हुए लिखा— “मुझे अपने मैन से प्यार है। अब तक के सबसे बेस्ट बर्थडे के लिए थैंक्यू बेबी। मैं दुनिया की सबसे लकी लड़की हूं।”

बीच वेकेशन की सिजलिंग तस्वीरें

बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ-साथ इस कपल ने एक छोटा वेकेशन भी एन्जॉय किया। माहिका ने बीच साइड से अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि हार्दिक और माहिका एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह खो चुके  हैं।

IpressHouse

Recent Posts

‘बस चढ़ा दो, अब नहीं हटेंगे…’ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों का पुलिस के सामने उग्र विरोध

लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के…

6 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’… AAP का ऐलान, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; आंदोलन जारी रखने का दावा

नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर…

6 hours ago

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत; दो घायल

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक…

6 hours ago

दिल्ली में फिलहाल नहीं होगा INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सांसदों को दिए क्षेत्र में लौटने के निर्देश

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के…

6 hours ago

30KM माइलेज और नया इंजन… आ रही Toyota की सबसे सस्ती कार, फीचर्स में भी होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टोयोटा अपनी सबसे किफायती कार को नए अवतार में पेश…

6 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में कल सजा का फैसला, बेचैन मुस्कान को सता रही बेटी की याद; साहिल ने भी छोड़ा काम

मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला…

6 hours ago