UP : शिक्षक छुट्टी पर, प्रिंसिपल गायब — ड्राइवर के भरोसे पढ़ रहे 79 बच्चे!… प्रधानाध्यापक हुए सस्पेंड

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक वीरू सिंह की अनुपस्थिति में उनके ड्राइवर राम सहाय बच्चों को पढ़ाते हुए पाए गए। यह खुलासा उस समय हुआ जब अधिकारियों ने अचानक स्कूल का निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में कुल तीन शिक्षक तैनात हैं। निरीक्षण वाले दिन एक शिक्षक छुट्टी पर था, प्रधानाध्यापक खुद स्कूल में मौजूद नहीं थे और केवल एक शिक्षक ही कक्षा में पढ़ा रहा था। इस बीच, 79 बच्चों की एक कक्षा का जिम्मा ड्राइवर ने संभाल रखा था।

जैसे ही मामला सामने आया, बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) आलोक सिंह ने प्रधानाध्यापक वीरू सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए। आलोक सिंह का कहना है कि जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि ड्राइवर वास्तव में पढ़ा रहा था या केवल बच्चों के साथ मौजूद था।

इस घटना ने न सिर्फ हमीरपुर जिले, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की कार्यशैली पर बहस छेड़ दी है। लोगों का सवाल है कि जब पढ़ाने की जिम्मेदारी प्रशिक्षित शिक्षकों की है, तो ड्राइवर को यह भूमिका निभाने की नौबत क्यों आई? मामला ऐसे समय में सामने आया है जब राज्य में पहले से ही स्कूलों के पेयरिंग सिस्टम को लेकर काफी आलोचना हो रही है।

news desk

Recent Posts

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

1 hour ago

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…

4 hours ago

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…

5 hours ago

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…

6 hours ago

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और…

7 hours ago