Trending News

नाना पाटेकर की मौत पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया केस, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत; अब इस पहलू की जांच

पणजी: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 75 वर्षीय अभिनेता को डोना पाउला स्थित उनके आवास से बांबोलिम के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह करीब 5:20 बजे उनके घर पर गंभीर हृदयाघात हुआ था। इसके बाद उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। इसकी जिम्मेदारी पुलिस उपनिरीक्षक नितिन नाइक को सौंपी गई है।

45 मिनट तक सीपीआर, फिर भी नहीं बच सकी जान

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, अभिनेता को बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) भी दर्ज किया गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

पोस्टमार्टम के बाद नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए पुणे लाया गया था। इसके बाद परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार देर रात संपन्न हुआ, जहां उनके बेटे मल्हार ने उन्हें मुखाग्नि दी।

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर आखिरी बार विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में दिखाई दिए थे। यह फिल्म फरवरी 2026 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह ‘सूबेदार’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘वनवास’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके थे। उन्होंने प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘संकल्प’ में भी भूमिका निभाई थी।

vineet verma

Recent Posts

CJP प्रोटेस्ट के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के बदले नियम, ‘फॉर्म-7’ पर लगाई गई लिमिट

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश की मतदाता सूची (Voter List) की शुचिता बनाए रखने…

45 minutes ago

‘प्रिय पीएम अंबानी…’ स्टारलिंक की देरी पर फिर भड़के एलन मस्क, भारत में एंट्री को लेकर छिड़ी नई बहस

नई दिल्ली: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक की शुरुआत को लेकर दुनिया के दिग्गज…

1 hour ago

संडीला के 30 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने पीड़ितों से मिलकर प्रशासन से त्वरित राहत की मांग की

हरदोई: जनपद हरदोई के संडीला विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर वरिष्ठ…

1 hour ago

“ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी…” CJP प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- अब होगी लोकतंत्र की मरम्मत

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कलश स्थापना के लिए जान लें शुभ समय, इस मुहूर्त में करें घटस्थापना

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू हो रहा…

2 hours ago

चाणक्य नीति की चेतावनी: ये 4 आदतें धीरे-धीरे तोड़ देती हैं रिश्ते, समय रहते बदल लें व्यवहार

नई दिल्ली: रिश्ते सिर्फ प्यार और भरोसे से नहीं, बल्कि अच्छे व्यवहार और सही संवाद…

2 hours ago