Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: काशी से शंकराचार्य का बड़ा ऐलान: ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद, आज से लखनऊ की तरफ करेंगे कूच
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > काशी से शंकराचार्य का बड़ा ऐलान: ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद, आज से लखनऊ की तरफ करेंगे कूच
Trending Newsराज्य

काशी से शंकराचार्य का बड़ा ऐलान: ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद, आज से लखनऊ की तरफ करेंगे कूच

news desk
Last updated: March 7, 2026 11:14 am
news desk
Share
गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
SHARE

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को काशी में ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद कर दिया। इस मौके पर उन्होंने साधु-संतों के साथ केदारघाट पर मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की। गंगा पूजन के बाद उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर तिलक लगाकर पुष्प अर्पित किए और मौजूद लोगों को गो रक्षा का संकल्प दिलाया। घाट पर इस दौरान कलाकारों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की, जिसे लोगों ने भावुक होकर देखा।

चार दिनों में छह जिलों में करेंगे सभाएं

शनिवार सुबह शंकराचार्य ने श्री चिंतामणि गणेश और संकटमोचन मंदिर में पूजा करने के बाद लखनऊ के लिए अपनी यात्रा शुरू करने का ऐलान किया। यह यात्रा चार दिनों तक चलेगी, जिसमें वे छह जिलों में गो रक्षा के समर्थन में सभाएं करेंगे। उनका काफिला जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव और लखीमपुर खीरी होते हुए 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेगा। इस दौरान वे दर्जनभर से अधिक स्थानों पर सभाएं कर लोगों को गो रक्षा के लिए जागरूक करेंगे।

शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि 40 दिन के भीतर गोमाता को राज्यमाता घोषित किया जाए और पूरे प्रदेश में गो हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के दिन उनकी इस मांग के 35 दिन पूरे हो गए, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी वजह से उन्होंने काशी के घाट से ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ की शुरुआत की है।

“छद्म हिन्दुओं को पहचानने का समय आ गया है।“

अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म के शास्त्रों में राजा का कर्तव्य गो, ब्राह्मण और देवायतन की रक्षा करना बताया गया है। उन्होंने शिवाजी महाराज का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने केवल 12 वर्ष की उम्र में एक गो हत्यारे को दंडित कर गोमाता की रक्षा का संकल्प लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम ने भी विश्वामित्र के समक्ष गो, ब्राह्मण और राष्ट्रहित के लिए हर कार्य करने की प्रतिज्ञा की थी।

शंकराचार्य ने कहा कि आज के समय में कुछ लोग गाय, ब्राह्मण और मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ धर्मयुद्ध लड़ने और छद्म हिंदुओं को पहचानने का समय आ गया है और इसी उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को गोरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए ‘करपात्र गोभक्त सम्मान’ से सम्मानित किया गया। संस्था के गिरीश चंद्र तिवारी और प्रो. विवेकानंद तिवारी ने यह पहला सम्मान उन्हें प्रदान किया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Cow Protection Demand UP, Cow Protection Movement India, Cow Slaughter Ban Demand, Go Pratishtha Dharmayuddh, Hindu Religious Movement, Indian Religious Politics, Jyotishpeeth Shankaracharya, Kedargahat Varanasi, Lucknow Yatra, Sadhu Sant Movement, Sanatan Dharma Campaign, Shivaji Maharaj Reference, Swami Avimukteshwaranand Saraswati, Uttar Pradesh Religious News, Varanasi Religious Event
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बुमराह को लेकर क्या है न्यूजीलैंड की रणनीति ? T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले बुमराह पर ग्लेन फिलिप्स का बयान, बोले “वो भी इंसान हैं, गलती हो सकती है”
Next Article नीतीश कुमार राज्यसभा नामांकन राज्यसभा नामांकन के बाद भावुक हुए जदयू नेता, नीतीश बोले— “बिहार छोड़कर कहीं नहीं जा रहा”

फीचर

View More
स्माइलिंग बुद्धा परमाणु परीक्षण 1974

जब अमेरिका ने भारत को न्यूक्लियर पॉवर बनने से रोका था। जवाब में ‘बुद्ध मुस्कुराए’ और बदल गई दुनिया की परमाणु नीति!

18 मई, 1974। पोखरण। सुबह के साढ़े आठ बजे के आसपास, रेत के नीचे कुछ हुआ — जो ऊपर से…

By Sandeep pandey 6 Min Read

Afghanistan-Pakistan तनाव के बीच फिर चर्चा में डूरंड लाइन, जानिए 133 साल पुरानी लकीर कैसे बनी टकराव की वजह

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस समय तनाव चरम पर बताया जा…

7 Min Read
सफेद ज़हर' का कहर!

सफेद ज़हर’ का कहर! अमेरिका में फेंटेनाइल से तबाही और मेक्सिको बॉर्डर पर बढ़ता तनाव

आज के दौर में दुनिया का सबसे खतरनाक दुश्मन कोई मिसाइल नहीं,…

3 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

इस स्टार्टअप कंपनी का 4 हजार रुपये का निवेश अब बन गया करीब 55 करोड़, जानिए कैसे एक यूनिवर्सिटी इनक्यूबेटर ने किया कमाल

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) बॉम्बे के स्टार्टअप इनक्यूबेटर सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (SINE) को पुणे की…

3 Min Read
सोने की कीमत में गिरावट
Trending Newsबाजार

अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव के बावजूद टूटा सोने का भाव, लगातार दूसरे दिन गिरावट से निवेशक चौंके

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद भारत में…

3 Min Read
‘शेर-ए-बलोच’ अवतार ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
EntertainmentTrending News

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचा तहलका, रणवीर सिंह के ‘शेर-ए-बलोच’ अवतार ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने पिछले साल दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर जो गदर मचाया था, उसका शोर…

3 Min Read
मेटा को इंडोनेशिया का अल्टीमेटम!
Trending Newsअन्य

Meta को इंडोनेशिया का अल्टीमेटम! ‘सुधर जाओ, वरना पैक करो अपना बोरिया-बिस्तर”

इंडोनेशिया सरकार और जुकरबर्ग की कंपनी Meta (Facebook, Instagram, WhatsApp) के बीच 'कोल्ड वॉर' अब खुलकर सामने आ गई है।…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?