Trending News

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले बुमराह पर ग्लेन फिलिप्स का बयान, बोले “वो भी इंसान हैं, गलती हो सकती है”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव तक पहुँच चूका है। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया जहाँ खिताब से बस एक कदम दूर है वहीँ न्यूजीलैंड भी पूरी तैयारी कर रही है ख़िताब अपने नाम करने के लिए। इसी बीच मैच से पहले न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर दिलचस्प बयान दिया है।

इंग्लैंड के साथ खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लिश टीम को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली थी । वानखेड़े में खेले गए इस मैच में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी ने भारत की जीत लगभग तय कर दी। डेथ ओवरों में उनकी सटीक गेंदबाजी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि बुमराह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन हर खिलाड़ी की तरह उनसे भी कभी-कभी गलती हो सकती है. उन्होंने कहा, “बुमराह शानदार गेंदबाज हैं और उनके पास कई तरह की वैरायटी है. खासकर डेथ ओवरों में वह बहुत सटीक यॉर्कर डालते हैं, लेकिन वह भी इंसान हैं और अगर किसी दिन उनसे गलती होती है तो हमें उस मौके का फायदा उठाना होगा.”

बुमराह की इसी बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए कीवी टीम भी फाइनल से पहले खास रणनीति तैयार कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने कहा “बुमराह बहुत अच्छे गेंदबाज हैं और उनके पास कई तरह की गेंदें हैं। खासकर डेथ ओवरों में उनकी यॉर्कर बेहद सटीक होती है। लेकिन आखिरकार वो भी इंसान हैं। अगर किसी दिन उनसे गलती होती है तो हमें उस मौके का पूरा फायदा उठाना होगा।”

उन्होंने यह भी साफ किया कि न्यूजीलैंड की टीम किसी एक तय रणनीति के साथ मैदान में नहीं उतरेगी। बल्लेबाज मैच की स्थिति और गेंदबाज की लाइन-लेंथ को देखकर अपना खेल तय करेंगे। फिलिप्स के मुताबिक, बुमराह के चार ओवर सिर्फ बचाकर खेलने की सोच सही नहीं होगी। उनका मानना है की अगर बुमराह अच्छा गेंदबाजी करते हैं तो बल्लेबाजों को उसके हिसाब से खेलना होगा, लेकिन अगर कोई ढीली गेंद मिलती है तो उस पर रन बनाना जरूरी होगा।

अब क्रिकेट फैंस की नजरें 8 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी।

Afifa Malik

Recent Posts

अनशन खत्म करने को राजी सोनम वांगचुक! पर रख दी यह बड़ी शर्त

देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और हालिया प्रतियोगी परीक्षाओं की कथित धांधली व पेपर…

11 hours ago

शेयर बाजार का नया मल्टीबैगर! 12 महीनों में 448% उछला यह होटल स्टॉक, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक्स हमेशा निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचते…

11 hours ago

साइलेंस को कहो बाय-बाय! बेंटले की पहली EV में गूंजेगी ड्रम और गिटार की ‘डायनामिक सिम्फनी’

इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ आमतौर पर रोड पर बिल्कुल शांत और बेआवाज़ चलती हैं, लेकिन अगर आपको…

12 hours ago

WhatsApp पर चला ‘Boss Scam’! AI और Deepfake की मदद से Boss बन ठग रहे हैं साइबर अपराधी

आज के समय में साइबर अपराधियों के तरीके पहले से कहीं ज्यादा एडवांस हो चुके…

13 hours ago

Delhi High Court Action: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश-संसद मार्च लाठीचार्ज केस में बॉडी कैमरा और CCTV फुटेज सुरक्षित रखे पुलिस

20 जुलाई 2026 को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और जंतर-मंतर से…

13 hours ago

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मानसून सत्र से हुए निलंबित, महिला सांसदों से बदसलूकी का आरोप

लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी को…

13 hours ago