Trending News

गैजेट या सिर्फ एक कंकड़? भारत में आ रहा है Google का पहला स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर ‘Fitbit Air’s

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो स्मार्टवॉच के बार-बार बजने वाले नोटिफिकेशन्स, कॉल अलर्ट्स और लगातार चमकती स्क्रीन से परेशान हो चुके हैं, तो Google आपके लिए एक अनोखा और बिल्कुल ‘पीसफुल’ गैजेट लेकर आ रहा है। Google के ओनरशिप वाली कंपनी “Fitbit” भारत में अपना पहला बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर “Fitbit Air” लॉन्च करने की तैयारी में है।

हाल ही में इस डिवाइस को भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS “Bureau of Indian Standards” पर स्पॉट किया गया है, जिसका सीधा मतलब है कि भारतीय फिटनेस लवर्स के लिए इसका इंतजार बस खत्म होने वाला है।

क्या है इसका कॉन्सेप्ट?

‘Fitbit Air’ की सबसे बड़ी यूएसपी  इसका स्क्रीनलेस होना है। यह किसी वॉच जैसा नहीं, बल्कि एक छोटे कंकड़ “पेबल” के आकार का है, जिसका वेट बस 12 ग्राम है। इसे कलाई पर बांधने के अलावा आप अपने कपड़ों या जूतों पर भी क्लिप कर सकते हैं।

Google का मकसद साफ है—“डिजिटल डिटॉक्स के साथ मुकम्मल फिटनेस”। वर्कआउट या रनिंग के दौरान कोई भी फालतू नोटिफिकेशन आपको डिस्टर्ब नहीं करेगा। अलर्ट के नाम पर इसमें सिर्फ हल्की वाइब्रेशन और एक छोटी सी LED लाइट दी गई है।

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका

स्क्रीन न होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि यह फीचर्स के मामले में कमजोर है। यह छोटा सा डिवाइस बेहद एडवांस सेंसर्स से लैस है जो आपके स्मार्टफोन में Google Health ऐप के जरिए पूरा डेटा सिंक करता है:

  • 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग, ये हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), और स्किन टेम्परेचर को यह लगातार मॉनिटर करता है।
  • अगर दिल की धड़कन में कोई अनियमितता (Afib) दिखती है, तो यह तुरंत यूजर को हार्ट रिदम अलर्ट देगा।
  • Gemini AI का साथ: इसमें Google के ‘Gemini AI हेल्थ कोच’ का सपोर्ट मिलता है, जो आपके स्लीप पैटर्न (Deep, Light, REM) और डेली एक्टिविटी को एनालाइज करके बिल्कुल पर्सनल हेल्थ टिप्स देता है।

बैटरी ऐसी कि भूल जाएं चार्जर

स्मार्टवॉच को रोज-रोज चार्ज करने का झंझट इस ट्रैकर में नहीं है। एक बार फुल चार्ज करने पर इसकी बैटरी 7 से 8 दिनों तक आराम से चलती है। इसके अलावा, इसमें सुपरफास्ट चार्जिंग है—सिर्फ 5 मिनट चार्ज करिए और यह पूरे एक दिन के लिए तैयार है।

कीमत और कब होगा लॉन्च?

ग्लोबल मार्केट (US) में इसकी कीमत 99.99 डॉलर (लगभग 8,300 रुपए) है, लेकिन भारतीय टैक्स और कस्टम ड्यूटी के चलते भारत में इसके 12,000 से 14,000 रुपए  के ब्रैकेट में लॉन्च होने की उम्मीद है।

BIS लिस्टिंग “मॉडल नंबर GW968” के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह डिवाइस इसी महीने या जुलाई के शुरुआती हफ्तों में भारतीय टेक मार्केट में दस्तक दे सकता है।

सीधा मुकाबला ‘Whoop’ से

मार्केट में यह डिवाइस सीधे तौर पर प्रीमियम और बिना स्क्रीन वाले Whoop बैंड को टक्कर देगा, जिसके लिए यूजर्स को हर महीने भारी-भरकम सब्सक्रिप्शन फीस देनी पड़ती है। ऐसे में बिना किसी मंथली चार्ज के, Google के भरोसे और AI फीचर्स के साथ ‘Fitbit Air’ भारतीय प्रीमियम फिटनेस सेगमेंट में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

news desk

Recent Posts

IND vs NZ: टीम इंडिया के गेंदबाजों की खुली पोल, 192 रन भी नहीं बचा पाया भारत, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता आखिरी टी20

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला…

11 hours ago

राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार को खुला अल्टीमेटम, बोले- CEC पद से हटेंगे और जेल जाएंगे, 2024 का चुनाव था गैरकानूनी

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली से राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मोदी…

12 hours ago

रामलीला मैदान से अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- बीजेपी की विदाई तय, 2027 में यूपी देगा जवाब

INDIA गठबंधन की महारैली में वोट चोरी और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का हमला,…

12 hours ago

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर छिड़ी बहस, मौलाना ने इस्लामी नियमों का दिया हवाला

उमर अब्दुल्ला की शादी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान, बोले- इस्लाम की नजर में…

13 hours ago

INDIA Rally: राहुल गांधी का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- कनॉट प्लेस में जबरन दुकानें बंद कराईं

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली…

14 hours ago

INDIA Rally: रामलीला मैदान की ओर राहुल-अखिलेश का मार्च, ओपन बस में दिखी विपक्षी एकजुटता, BJP ने भी खोला मोर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली…

15 hours ago