सियासी

दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार में फोड़ा ‘सियासी बम’! जनता से की सम्राट चौधरी समेत इन नोताओं को वोट न देने की अपील?

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच दोनों गठबंधनों में नाराजगी देखी जा रही है. महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर विवाद देखा जा रहा है तो एनडीए में भी सीट शेयरिंग का मसला फंसा हुआ है. इसी बीच बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट कर दिया जिसने बीजेपी के भीतर मचे घमासान को उजागर कर दिया.

आरके सिंह ने एक विस्फोटक बयान देकर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. उन्होंने बिहारवासियों से अपील की है कि वो अपराधी पृष्ठभूमि या भ्रष्टाचारी उम्मीदवारों को वोट न दें, भले ही वो उनकी अपनी जाति के हों. इस सूची में NDA और RJD दोनों के उम्मीदवार शामिल तो हैं ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम भी है.

आरके सिंह ने दीवाली पर फोड़ा सियासी बम ?

दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यदि आप बिहार और अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल देखना चाहते हैं तो मेरा निवेदन है कि किसी भी अपराधिक पृष्ठभूमि वाले अथवा भ्रष्ट व्यक्ति को वोट न दें. यदि सभी प्रत्याशी भ्रष्ट या अपराधिक हैं तो नोटा को वोट दें” उन्होंने अपराध और भ्रष्टाचार को बिहार के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताया. सिंह ने कई नेताओं के नाम लिख कर उन्हे जनता से वोट न देने की अपील भी की. जिसमें कई बाहुबली हैं तो बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हैं.

सिंह ने कहा, “इन लोगों को वोट करने से बेहतर होगा चुल्लू भर पानी में डूब मरना. अपराधी और भ्रष्ट नेता जनता का खून चूस रहे हैं”

बगावत की चर्चा, BJP के लिए असहज स्थिति

सिंह का यह बयान भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है, क्योंकि उन्होंने अपनी ही पार्टी के कई उम्मीदवारों, खासकर सम्राट चौधरी, पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सम्राट चौधरी, जो बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं, जिनपर प्रशांत किशोर ने भी हाल ही में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप लगाया था. जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने हाल ही में सम्राट चौधरी पर भ्रष्टाचार और उम्र प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था. पीके ने दावा किया कि ‘चौधरी ने अपने जन्म प्रमाणपत्र में हेराफेरी की और इसकी वजह से वो जमानत पर हैं’.

सिंह का अपनी पार्टी के खिलाफ खुलकर बोलना अब ‘बगावत’ के रूप में देखा जा रहा है. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान पार्टी के भीतर आंतरिक असंतोष को दर्शाता है, खासकर उन नेताओं के खिलाफ जो अपराधी छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने के पक्ष में हैं.

अभी कुछ दिन पहले भी आरके सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी. लेकिन बाद में माना गया कि पार्टी से उनके मतभेद सुलझ गए हैं. लेकिन बीच चुनाव में उनका ये पोस्ट बताता है कि उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई है.

news desk

Recent Posts

सुबह की ये गलतियां बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर हो रही बड़ी भूल

सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…

48 minutes ago

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

11 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

14 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

15 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

16 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

16 hours ago