Trending News

सेवा से इस्तीफा, अब राजनीति का सफर… पूर्व IAS कन्नन गोपीनाथन ने कांग्रेस से जुड़कर कहा- “देश को सही राह पर लाना मेरी प्राथमिकता”

नई दिल्ली: सोमवार को अपनी बेबाकी और साहसिक फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले कन्नन गोपीनाथन, 2012 बैच के AGMUT कैडर (अरुणाचल प्रदेश–गोवा–मिज़ोरम–यूनियन टेरिटरीज) के पूर्व IAS अधिकारी, ने औपचारिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

कांग्रेस में शामिल होने की जताई खुशी

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कन्नन ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘मैंने 2019 में नौकरी से इस्तीफा दिया और तब ये पता था कि सरकार देश को जिस दिशा में लेकर जा रही है, वह रास्ता गलत है. मुझे यह भी पता था कि इस ‘गलत’ के खिलाफ लड़ना है.’

उन्होंने आगे बताया कि इस्तीफे के बाद उन्होंने देश के 80-90 जिलों का दौरा किया, जनता से बातचीत की और विभिन्न नेताओं से मुलाकात की. इन अनुभवों से उन्हें यह समझ आया कि कांग्रेस पार्टी ही देश को सही दिशा में ले जा सकती है. उन्होंने कहा, ‘हम बहुत समय बाद प्रजा से नागरिक बने थे, क्योंकि हमें सवाल पूछने का हक है. मगर हमने यह भी देखा कि इस सरकार में जो भी सवाल पूछता है, उसे देशद्रोही बता दिया जाता है. मुझे काफी वक्त लगा, लेकिन खुशी है कि आज मैं कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हूं और मुझे पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा.’

कौन हैं कन्नन गोपीनाथन ?

कन्नन गोपीनाथन एक पूर्व IAS अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. उन्होंने 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने और उसके बाद लगाए गए प्रतिबंधों के विरोध में सेवा से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से वे लगातार सामाजिक और नागरिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखकर सुर्खियों में रहे.

news desk

Recent Posts

unjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

52 minutes ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

16 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

17 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

18 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

18 hours ago

2027 से पहले मायावती का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, BSP तीन सेक्टर में बंटी; UP-उत्तराखंड की कमान खुद संभालेंगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा…

19 hours ago