राहुल गाँधी ने एक बार फिर ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस की महाचौपाल कार्यक्रम में उन्होंने Narendra Modi सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के हितों से समझौता किया है।
राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे को भी उठाया और दावा किया कि चीन के टैंक भारत की सीमा में घुसे थे, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान उन्होंने हाल ही में बीजेपी द्वारा लगाए गए आरोपों का भी जवाब दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लोकसभा में क्यों नहीं बोलने दिया गया। इसके पीछे की वजह अमेरिका की डील थी। राहुल गांधी ने कहा कि चार महीने के लिए हिंदुस्तान और अमेरिका का समझौता रुका हुआ था। उसके पीछे की वजह कृषि थी । राहुल गांधी ने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी कि अमेरिका की बड़ी-बड़ी कंपनियां सोया, कपास, गुटका हिंदुस्तान में बेच पाएं, दाल हिंदुस्तान में बेच पाएं । हिंदुस्तान का कोई किसान नहीं चाहता । कोई राजनेता नहीं चाहता और हिंदुस्तान की सरकार भी नहीं चाहती थी । इसलिए चार महीने तक चर्चा बंद पड़ी रही ।
संसद में अपने भाषण को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि पहले विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति अभिभाषण के बाद बोलने का अवसर मिलता रहा है, लेकिन इस बार उन्हें लोकसभा में बोलने से रोका गया। उन्होंने दावा किया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही थी।
इसके अलावा उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे के बयान और उनकी किताब का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें यह उल्लेख है कि जब चीन की गतिविधियों को लेकर सवाल उठे, तब संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया, लेकिन स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली।
आज के दौर में फिल्मों का सफर सिर्फ थिएटर तक सीमित नहीं रह गया है।…
इस्लामाबाद, 11 अप्रैल 2026: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव…
ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय…
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली और रहस्यमयी घटना…
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की…
बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाले रणवीर सिंह इस…