ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष को छह दिन हो चुके हैं और दोनों देशों के बीच हमले लगातार जारी हैं। इस टकराव के चलते पूरे मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संघर्ष में United States की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, जबकि जमीनी स्तर पर लड़ाई मुख्य रूप से Iran और Israel के बीच ही केंद्रित है।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने शनिवार दिन में चेतावनी दी थी कि “आज की रात ईरान के लिए सबसे बुरी रात साबित होगी।” उनके इस बयान के कुछ ही घंटों बाद Israel ने Iran पर नए हमले शुरू कर दिए। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार शनिवार को Tehran में एक तेल डिपो पर अमेरिका और इजराइल की ओर से हवाई हमला किया गया। यह ईरान के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ पहला बड़ा हमला बताया जा रहा है।
हमले के बाद ऑयल स्टोरेज टैंक में भीषण आग लग गई, जिससे आसमान में धुएं का विशाल गुबार उठता देखा गया। सामने आई फुटेज में आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का बड़ा गुबार साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल हमले में हुए नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन इसे अब तक तेहरान पर हुए सबसे बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है।
वहीं Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने शनिवार रात दावा किया कि तेहरान की इस सुविधा पर हुए हमले के जवाब में उसने Haifa में स्थित एक रिफाइनरी को निशाना बनाया है। ईरान ने तेल रिफाइनरी और डिपो पर हमले को आक्रामकता और आतंकवाद की कार्रवाई बताया है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमले सीधे तौर पर ‘एक्ट ऑफ वॉर’ की श्रेणी में आते हैं।
बता दे कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में Ayatollah Ali Khamenei की मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद लोगों के मन में यह सवाल था कि उनका अंतिम संस्कार कब और कहां किया जाएगा। अब इस संबंध में ईरान की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई है।