Trending News

उत्तर भारत में कोहरे का कहर: ग्रेटर नोएडा, कानपुर, बस्ती और अमरोहा में सड़क हादसों का सिलसिला, दर्जनों घायल और मौतें

नोएड़ा. उत्तर भारत में इन दिनों कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। आसमान में कोहरे की चादर ने लोगों की यात्रा को काफी मुश्किल बना दिया है और दृश्यता लगभग शून्य के बराबर है। इसके कारण सड़क पर चल रहे वाहन कई बड़े हादसों के शिकार हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के चलते ग्रेटर नोएडा से लेकर कानपुर, बस्ती और अमरोहा तक सड़क हादसों की घटनाएं सामने आई हैं।

जानकारी के अनुसार, कहीं एक युवा इंजीनियर की दर्दनाक मौत हुई है, वहीं कुछ राहगीरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। पुलिस लगातार सक्रिय है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।

ताजा मामला ग्रेटर नोएडा का है, जहां शुक्रवार रात घने कोहरे और तेज रफ्तार वाहन के कारण 27 वर्षीय युवराज मेहता की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले की दीवार तोड़ते हुए निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में भरे पानी में जा गिरी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवराज की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कानपुर के श्याम नगर इलाके में तेज रफ्तार इनोवा कार ने साइकिल से जा रहे दो राहगीरों को सामने से टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय चालक नशे में था और उसे भी गंभीर चोटें आई हैं।

बस्ती: NH पर कई वाहन भिड़े, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

बस्ती जिले के कप्तानगंज इलाके में रविवार सुबह घने कोहरे ने एक बड़ा हादसा उत्पन्न किया। तेज रफ्तार में चल रही एक इक्को कार अचानक फिसलकर पलट गई। पीछे चल रहे वाहनों को कुछ दिखाई नहीं दिया और देखते ही देखते कई वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां से दो गंभीर हालत में मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इक्को कार में सवार लोग गोरखपुर से देवाशरीफ जा रहे थे।

अमरोहा: NH‑9 पर चेन टक्कर में 12 घायल

अमरोहा में कोहरे का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे‑9 पर अचानक दृश्यता कम होने के कारण करीब 10 वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए। चेन टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस, आरपीएफ, एंबुलेंस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और कई घंटों बाद यातायात बहाल किया जा सका।

news desk

Recent Posts

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बड़ा बदलाव? 18 साल से कम उम्र वालों के अकाउंट पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया के नियमों में…

2 hours ago

Nothing का नया Headphone (1) Pro लॉन्च, 68 घंटे की बैटरी और 46dB ANC के साथ साउंड का तगड़ा पैकेज

नई दिल्ली: साउंड और प्रीमियम ऑडियो के शौकीनों के लिए Nothing ने अपना नया फ्लैगशिप…

2 hours ago

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस…

2 hours ago

पितृ पक्ष में ये 5 काम कर लिए तो दूर हो सकता है पितृ दोष! जानें तर्पण से लेकर दान तक कौन-से उपाय माने जाते हैं शुभ

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त…

2 hours ago

जितिया पारण की थाली में क्या-क्या रखें? इन 7 पारंपरिक चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है थाली

पटना: जितिया व्रत संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाता है।…

2 hours ago