Trending News

लखनऊ में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें, 15 फुट बढ़े गोमती के पानी में जलमग्न हुए लेटे हनुमान जी; चंद्रिका देवी मंदिर भी पानी से घिरा

लखनऊ: यूपी की राजधानी में गोमती नदी का बढ़ता जलस्तर अब धार्मिक स्थलों और आम जनजीवन के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। गोमती का पानी लेटे हुए हनुमान मंदिर परिसर में घुस गया है और करीब 15 फुट पानी बढ़ने से हनुमान जी जलमग्न हो गए हैं। मंगलवार को बाढ़ के पानी के कारण भक्त लेटे हुए हनुमान जी का सिंदूर अभिषेक नहीं कर सके। हालांकि, इस मौके पर 51 लीटर दूध से हनुमान जी का अभिषेक किया गया। वहीं, पौराणिक चंद्रिका देवी मंदिर भी चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है।

लेटे हनुमान मंदिर में घुसा बाढ़ का पानी

गोमती के बढ़ते जलस्तर का असर लेटे हुए हनुमान मंदिर पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मंदिर में पानी भरने के कारण मंगलवार को भक्त हनुमान जी का सिंदूर अभिषेक नहीं कर पाए। इस दौरान 51 लीटर दूध से हनुमान जी का अभिषेक किया गया।

वहीं, चंद्रिका देवी मंदिर के चारों ओर भी पानी भर गया है। मंदिर परिसर में फिलहाल पुजारी के अलावा इक्का-दुक्का भक्त और स्थानीय दुकानदार ही नजर आ रहे हैं। आम दिनों में भक्तों से गुलजार रहने वाले मंदिर परिसर में अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

तीनों रास्ते पानी में डूबे, मंदिर बना टापू

चंद्रिका देवी मंदिर तक पहुंचने के तीन प्रमुख रास्ते हैं। मुख्य मार्ग पिछले करीब एक सप्ताह से पानी में डूबा हुआ है। पीछे की ओर से आने वाली सड़क भी बाढ़ के पानी में डूब गई है और वहां पानी तेज रफ्तार से बह रहा है।

हनुमान गढ़ी के सामने बने टीन शेड में भी घुटनों तक पानी भर गया है। मंदिर परिसर चारों ओर से पानी से घिरकर टापू जैसा बन गया है। इससे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

मंदिर समिति के महामंत्री अनुराग तिवारी ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए मंदिर समिति ने हालात सामान्य होने तक भक्तों से मंदिर परिसर में नहीं आने की अपील की है।

बाढ़ से पक्का और मेहंदीघाट पुल का काम भी प्रभावित

गोमती नदी के बढ़े जलस्तर का असर निर्माणाधीन पुलों पर भी पड़ा है। बाढ़ के कारण पक्का पुल और मेहंदीघाट पुल के निर्माण की रफ्तार थम गई है। सेतु निगम दोनों पुलों को दिसंबर तक पूरा करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब निर्माण में और समय लगने की संभावना है।

दोनों पुलों का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पक्का पुल के अंतिम डेक का काम केवल कुछ मीटर ही बाकी है। पुल की सतह पर इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री नदी के किनारे रखी गई थी, जिसे क्रेन के जरिए ऊपर पहुंचाया जाना था। लेकिन पानी बढ़ने के बाद क्रेन का काम प्रभावित हो गया है।

मेहंदीघाट पुल का निर्माण 11 खंभों पर किया जा रहा है। यहां भी अंतिम खंभे पर काम चल रहा था, लेकिन बढ़े जलस्तर ने निर्माण की रफ्तार पर असर डाला है।

फैजुल्लागंज में बाढ़ के पानी के साथ जहरीले जीवों का डर

फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी अब लोगों के लिए सिर्फ जलभराव की समस्या नहीं रह गया है, बल्कि जान का खतरा भी बढ़ गया है। गंदे और दूषित पानी के बीच सांप और दूसरे जहरीले जीव-जंतु घरों में घुस रहे हैं। इससे इलाके के लोगों में डर का माहौल है।

लोग पानी में कदम रखने से पहले भी सावधानी बरत रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर सबसे ज्यादा चिंता बनी हुई है। बाढ़ के पानी के बीच जहरीले जीवों के निकलने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

डर के कारण बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा

बाढ़ और दूषित पानी का असर बच्चों पर भी दिखाई दे रहा है। सामाजिक कार्यकत्री ममता तिपाठी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह से कई बच्चों ने डर की वजह से स्कूल जाना छोड़ दिया है।

बच्चों और उनके परिवारों को आशंका है कि रास्तों में जमा हरे और काले पानी में कोई जहरीला जीव हो सकता है या घर के आसपास मौजूद जहरीले जीव नुकसान पहुंचा सकते हैं। लगातार डर और तनाव के कारण इलाके के लोग सदमे की स्थिति में हैं।

vineet verma

Recent Posts

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

19 minutes ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

27 minutes ago

‘पहले ठीक था आकाश, शादी के बाद हुईं गलतियां’, चौथी बार वापसी पर मायावती ने बताई वजह

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में…

28 minutes ago

‘आपका चुनाव चिह्न साइकिल है…’, समर्थक ने सुनाया सपना तो ठहाका मारकर हंसे बृजभूषण; मुंह से निकला- ‘भक्क’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक हलचल अभी से…

34 minutes ago

6 दोस्त बाढ़ के पानी में डूबे, 5 को बचाया गया लेकिन नहीं बची विमल की जान; लखनऊ में गोमती के उफान ने मचाई तबाही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गोमती…

42 minutes ago

पहले शराब पिलाई, फिर जंगल में ले जाकर कीचड़ में दबा दिया मुंह; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ऐसे रची पति के कत्ल की साजिश

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज…

44 minutes ago