Trending News

3I/ATLAS की लीक्ड फोटो में दिखा एलियन स्पेसशिप ? Indian Press House के फैक्ट चेक में हुआ ये खुलासा!

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक चमकदार, धूल से ढका “स्पेसशिप जैसा ऑब्जेक्ट” वायरल हो रहा है — लोग दावा कर रहे हैं कि यह नासा से लीक हुई 3I/ATLAS की हाई-रेजोल्यूशन फोटो है. इतना ही नहीं, इसके साथ एक “क्लोज़-अप वीडियो” भी शेयर हो रहा है, जिसे बताया जा रहा है कि जापान के टेलीस्कोप ने रिकॉर्ड किया है. हर जगह बस एक ही सवाल — क्या इंसान ने आखिरकार एलियंस को देख लिया?

“लीक्ड फोटो” और “जापानी वीडियो” की सच्चाई

वीडियो में कोई कह रहा है “लाइट्स ऑन हैं”, तो कोई बोल रहा है “इंजन जैसी हरकत दिख रही है।” Reddit, X और YouTube पर लाखों लोग इसे शेयर कर चुके हैं. लेकिन जब Indian Press House ने इस वायरल दावे की जांच की, तो सारा रोमांच एक पल में गायब हो गया. नासा के किसी भी डेटा में ऐसी “हाई-रेजोल्यूशन” इमेज का कोई अता-पता नहीं!

यह एनीमेशन 1 जुलाई 2025 को धूमकेतु 3I/ATLAS की खोज के समय की गई ऑब्ज़र्वेशन (अवलोकन) को दिखाता है.


जापानी एजेंसियों — JAXA और NAOJ — ने भी ऐसा कोई वीडियो कभी रिकॉर्ड नहीं किया. कुछ फैक्ट चेक एजेंसियों का दावा है कि यह फोटो 2017 के “Oumuamua” CGI मॉडल की ही रीसायकल की गई इमेज थी, जिसे किसी ने AI टूल्स से रीटच करके “नई” बताकर वायरल कर दिया. और जो “क्लोज़-अप वीडियो” बताया जा रहा है, वह असल में माइक्रोस्कोप के नीचे तैरते पैरामीशियम (एक सूक्ष्म जीव) का फुटेज निकला! हालांकि Indian Press House इस दावे की ज़िम्मेदारी नहीं लेता.

असली 3I/ATLAS की कहानी

अब ज़रा असली 3I/ATLAS की बात करें, तो यह कोई स्पेसशिप नहीं बल्कि एक इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट (C/2025 N1) है, जिसे 1 जुलाई 2025 को चिली के ATLAS टेलीस्कोप ने खोजा था. फिलहाल यह करीब 27 करोड़ किलोमीटर दूर है और 1.37 लाख किमी/घंटा की रफ्तार से अंतरिक्ष में सफर कर रहा है. इसे नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता — इसके लिए बड़ा टेलीस्कोप चाहिए.

हबल ने 21 जुलाई 2025 को इंटरस्टेलर धूमकेतु 3I/ATLAS की यह तस्वीर कैप्चर की थी.

नासा की असली तस्वीरें देखनी हों तो science.nasa.gov/3i-atlas पर जाएं. वहां बस एक छोटा, धुंधला डॉट दिखेगा — कोई एलियन स्पेसशिप नहीं.
तो अगली बार जब कोई “लीक्ड नासा फोटो” या “जापानी ब्रेथटेकिंग वीडियो” आपके टाइमलाइन पर दिखे, तो थोड़ा रुकिए — क्योंकि इंटरनेट पर हर चमकती चीज़ सच नहीं होती, कभी-कभी वो बस AI का बनाया हुआ सपना होती है.

news desk

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों पर कार्रवाई से जुड़ी पत्रावलियां, शासन ने मांगी रिपोर्ट

लखनऊ/नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़े एक मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ…

11 hours ago

विवेक तिवारी हत्याकांड: 8 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार, 21 सितंबर को सजा का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला अदालत ने…

17 hours ago

…यह है भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, जहां पटरियों को छूते हैं बादल, टॉय ट्रेन से दिखता है कंचनजंगा का शानदार नजारा

दार्जिलिंग: क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कहां स्थित है?…

17 hours ago

दशहरा 2026 कब है 20 या 21 अक्टूबर ? जानें विजयादशमी की सही तिथि, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी…

17 hours ago

खत्म हुआ इंतजार! फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की तारीख आई सामने, जानिए कब से मचेगी खरीदारी की धूम!

साल की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फ्लिपकार्ट ने…

17 hours ago

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान! विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी से लेकर रिवर फ्रंट पर मंदिर तक का किया वादा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश…

17 hours ago