एपस्टीन फाइल भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणी
नई दिल्ली: जेफरी एपस्टीन से जुड़ी हाल ही में सार्वजनिक हुई फाइलों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। इस बार मामला नॉर्वे के पूर्व राजनयिक और इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट (IPI) के पूर्व अध्यक्ष टेर्जे रोड-लार्सन से जुड़ा है, जिनकी एक बेहद आपत्तिजनक और नस्लवादी टिप्पणी सामने आई है। 25 दिसंबर 2015 को जेफरी एपस्टीन को भेजे गए एक ईमेल में रोड-लार्सन ने लिखा था, “जब आपको एक भारतीय और एक सांप मिले, तो पहले भारतीय को मारो।” इस टिप्पणी के सामने आने के बाद भारत में गुस्सा और नाराजगी साफ देखी जा रही है।
यह ईमेल एपस्टीन द्वारा एक भारतीय राजनेता का फॉरवर्ड किया गया मैसेज मिलने के जवाब में भेजा गया था। बाहर से देखने पर यह छुट्टियों के मौके पर की गई एक कैजुअल बातचीत लगती है, लेकिन अंदर लिखी बात ने इसे गंभीर विवाद में बदल दिया। सोशल मीडिया पर इस ईमेल का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि जो व्यक्ति खुद को “शांति” से जुड़ी संस्थाओं का चेहरा बताता रहा, उसकी सोच इतनी जहरीली कैसे हो सकती है।
टेर्जे रोड-लार्सन कोई मामूली नाम नहीं हैं। वे 1993 के ओस्लो समझौते के अहम सूत्रधार रहे हैं और 2005 से 2020 तक न्यूयॉर्क स्थित IPI के अध्यक्ष भी रहे। हालांकि, 2020 में एपस्टीन से निजी कर्ज और उसकी फाउंडेशन से IPI को मिले चंदे का खुलासा होने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। अब यह नया ईमेल सामने आने से उनकी छवि पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
एपस्टीन फाइल्स के इस नए बैच में कई बड़े और चर्चित नामों का जिक्र है, लेकिन रोड-लार्सन की टिप्पणी को लेकर भारत में खास नाराजगी दिख रही है। लोग इसे खुला नस्लवाद बता रहे हैं और नॉर्वे सरकार व IPI से जवाब मांग रहे हैं। फिलहाल न तो रोड-लार्सन और न ही नॉर्वे सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है, लेकिन यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई बहस को जन्म दे चुका है।
कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…
बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…
नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…
कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…
भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…
नई दिल्ली : बिहार कैडर के 1994 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास…