ईशू का एनकाउंटर
अक्सर चर्चा में रहने वाले फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान इशांत उर्फ ईशू गांधी के रूप में हुई है. पुलिस को काफी समय से इस आरोपी की तलाश थी, क्योंकि वह इस मामले में मुख्य संदिग्ध माना जा रहा था.
पुलिस के मुताबिक, फरीदाबाद में पुलिस उसे पकड़ने गई तो आरोपी पुलिस टीम पर गोलियां चलाने लगा. जिसके बाद पुलिस ने भी अपने बचाव के लिए उसके पैर पर गोली मारी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ईशू को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
एल्विश यादव के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हड़कंप मचा दिया था. अब आरोपी की गिरफ्तारी से इस केस में बड़ी सफलता मानी जा रही है. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना के पीछे और कौन-कौन शामिल थे.
क्या राहुल फाजिलपुरिया पर हमला से जुड़ा है कनेक्शन?
एल्विश यादव पर फायरिंग मामले में अब एक नया एंगल भी सामने आ रहा है, जो मशहूर हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि एल्विश यादव और राहुल फाजिलपुरिया के बीच घनिष्ठ संबंध हैं, दोनों न केवल प्रोफेशनल बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी अच्छे दोस्त हैं. इसी वजह से इस फायरिंग की घटना को राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है. गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले हरियाणा के चर्चित सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर भी अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी. उस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर सुनील सरधानिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी. उस समय भी फाजिलपुरिया की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे.
अब एल्विश यादव के घर पर हुए हमले और राहुल फाजिलपुरिया केस के बीच कड़ी तलाशने की कोशिश की जा रही है. पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इन दोनों मामलों के पीछे एक ही गैंग का हाथ है और क्या ये हमले किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…
जब धन की देवी मां लक्ष्मी के चरणों में तमाम भव्य और शक्तिशाली जीव अपना…
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…
भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…
उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…
हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…