भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे शमी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, इसके बावजूद अब तक उनकी अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं हो सकी है। इसी बीच उनसे जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, मोहम्मद शमी को सोमवार को कोलकाता के जादवपुर स्थित एक स्कूल में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सत्यापन से जुड़ी सुनवाई के लिए बुलाया गया था। हालांकि, वह इस सुनवाई में शामिल नहीं हो सके क्योंकि इस समय शमी राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल टीम की ओर से खेल रहे हैं।
शमी ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग से नई तारीख देने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब उनकी सत्यापन सुनवाई 9 जनवरी से 11 जनवरी के बीच होगी। मोहम्मद शमी कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 93 के मतदाता हैं, जो रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शमी और उनके भाई द्वारा भरे गए नामांकन (एन्यूमरेशन) फॉर्म में कुछ त्रुटियां पाई गई थीं। इसी वजह से दोनों को सत्यापन सुनवाई के लिए बुलाया गया था।
गौरतलब है कि मोहम्मद शमी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन उनका क्रिकेट करियर यूपी से नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल से शुरू हुआ। क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने के लिए शमी ने बेहद कम उम्र में बंगाल के पूर्व रणजी कप्तान समरन बनर्जी के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। इसके बाद उन्होंने बंगाल की अंडर-22 टीम में जगह बनाई और फिर रणजी ट्रॉफी के जरिए राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय किया।
फिलहाल पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कई लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य मतदाता रिकॉर्ड में किसी भी तरह की त्रुटि को ठीक करना है, और इसी प्रक्रिया के तहत मोहम्मद शमी को भी नोटिस भेजा गया था।
नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख…
मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और…
यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप…
नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस…
नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज धमाके के साथ हुआ…