Trending News

1xBet मामले में ED का शिकंजा, युवराज सिंह-रॉबिन उथप्पा की संपत्ति अटैच

नई दिल्ली। ऑनलाइन सट्टेबाजी 1xBet ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पर शिकंजा कसते हुए उनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

इनमें युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा के साथ-साथ उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजारा और नेहा शर्मा जैसे बड़े सितारों के नाम भी शामिल हैं।

इस कार्रवाई में ED ने कुल 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इससे पहले इसी मामले में ED ने शिखर धवन की 4.55 करोड़ रुपये और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की थी। अब तक 1xBet मामले में ED कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है।

किसकी कितनी संपत्ति जब्त की गई:

युवराज सिंह – 2.5 करोड़ रुपये

रॉबिन उथप्पा – 8.26 लाख रुपये

उर्वशी रौतेला – 2.02 करोड़ रुपये (यह संपत्ति उनकी माँ के नाम पर थी)

सोनू सूद – 1 करोड़ रुपये

मिमी चक्रवर्ती – 59 लाख रुपये

अंकुश हजारा – 47.20 लाख रुपये

नेहा शर्मा – 1.26 करोड़ रुपये

news desk

Recent Posts

लाओस में चीन ने क्यों बना डाला नया एयरबेस? वियतनाम की सीमा के पास ड्रैगन की बड़ी चाल, समझिए पूरा गेम

वियनतियाने: चीन ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में…

3 hours ago

भगत सिंह की जयंती पर CM मान का बड़ा संदेश, ‘शहीदों के सपनों का पंजाब’ बनाने का संकल्प; गिनाईं सरकार की ये उपलब्धियां

लुधियाना: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

3 hours ago

न द्रौपदी का अपमान, न शकुनि की चाल! महाभारत के युद्ध की असली वजह कहीं और थी, इस ‘स्त्री’ के एक फैसले ने बदल दिया कुरुवंश का भविष्य

हस्तिनापुर: महाभारत के युद्ध की चर्चा होते ही द्रौपदी का अपमान, दुर्योधन का अहंकार और…

3 hours ago

OpenAI में बड़ा बवाल! सेफ्टी चीफ ने अचानक छोड़ी नौकरी, बोले- AI की ये रेस इंसानों को ले जा सकती है विनाश की तरफ

नई दिल्ली: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया,…

4 hours ago