Trending News

नशीली ड्रिंक,गंदी साजिश ! पढ़े बरेली के “अल्टीमेट फिटनेस जिम” में कैद हुई डॉक्टर महिला से दरिंदगी की पूरी कहानी…

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फिटनेस के नाम पर एक महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी की गई। सिविल लाइंस स्थित ‘अल्टीमेट फिटनेस जिम’ के संचालकों ने न केवल महिला का यौन शोषण किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उनसे 50 लाख रुपये की भी मांगी। पुलिस ने इस मामले में तरुंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया है।

भरोसे के नाम पर दी गई नशीली ड्रिंक


पीड़ित महिला डॉक्टर अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए सिविल लाइंस स्थित इस नामी जिम में जाती थीं। जिम के संचालक अकरम बेग ने पहले उनका भरोसा जीता। आरोप है कि एक दिन वर्कआउट के दौरान अकरम ने महिला डॉक्टर को ‘प्री-वर्कआउट ड्रिंक’ दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। ड्रिंक पीने के कुछ ही देर बाद महिला बेहोश हो गयी।

जिम के केबिन में दरिंदगी और CCTV रिकॉर्डिंग


पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जब महिला बेहोश थी, तो अकरम और उसका भाई आलम उन्हें जिम के एक प्राइवेट केबिन में ले गए। वहां दोनों भाइयों ने उनके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब उन्होंने इस पूरी वारदात को वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

50 लाख की धमकी और महीनों का टॉर्चर


घटना के बाद जब महिला ने जिम जाना बंद कर दिया, तो आरोपियों ने महिला को वो अश्लील वीडियो भेजा और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने इस वीडियो के बदले 50 लाख रुपये की मांग की। लोक-लाज के डर से पीड़िता पहले भी आरोपियों को लाखों रुपये दे चुकी थीं, लेकिन जब उनकी मांगें बढ़ती गईं, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

24 घंटे के अंदर आरोपी सलाखों के पीछे


4 मई को पीड़िता की शिकायत मिलते ही बरेली पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दबिश देकर 5 मई को दोनों भाइयों, अकरम बेग और आलम बेग को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से: वारदात में इस्तेमाल नशीली दवाएं मिली वह मोबाइल, स्टोरेज डिवाइस जिसमें आपत्तिजनक वीडियो थे और जिम का डिजिटल रिकॉर्डर (DVR)।

पुलिस का बयान और कानूनी धाराएं


बरेली पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, नशीला पदार्थ देने, और जबरन वसूली के साथ-साथ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या इस जिम में अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसी हरकतें की गई हैं।

news desk

Recent Posts

बांग्लादेश में अपनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फिर भारत के नाम पर क्यों लग रहे नारे? इन 5 मुद्दों से समझिए दिल्ली का विरोध

ढाका: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा…

8 hours ago

हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ने का दावा, सुप्रीम कोर्ट में जज बोले- ‘तो विमान से यात्रा मत कीजिए’

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…

14 hours ago

ईरान में परमाणु हमले का खौफ! 8 मिनट के वीडियो में नागरिकों को बताया- बम गिरते ही कहां छिपें, कैसे बचाएं अपनी जान?

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु हमले की आशंका…

14 hours ago

फेवीक्विक से चिपकाए हाथ, गले पर चाकू और फिर 4.5 लाख की चेन लूटकर भागा बदमाश, बेंगलुरु की वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां…

14 hours ago