डॉ. आरपी सिंह बने जूनियर वर्ल्ड कप में जूरी सदस्य
लखनऊ। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व अब खेल प्रशासक के तौर पर हॉकी के प्रमोशन के लिए सक्रिय उत्तर प्रदेश के डा.आरपी सिंह एफआईएच पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में जूरी आफ अपील के सदस्य के रुप में जिम्मेदारी निभाएंगे.
एफआईएच पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप का आयोजन तमिलनाडु में 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है. इस संबंध में इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष तय्यब इकराम ने इस आशय के लिए पत्र भी जारी कर दिया है.
डॉ. आरपी सिंह हॉकी इंडिया के मुख्य चयनकर्ता होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक भी हैं. पेरिस ओलंपिक खेलो में भारतीय हॉकी टीम मुख्य चयनकर्ता रहे डा.आरपी सिंह ने जूरी आफ अपील का हिस्सा बनाए जाने पर इसे बड़ी जिम्मेदारी ओर गौरव बताया.
डा.आरपी भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं और दो एशियन गेम्स (सियोल एशियन गेम्स 1986, बीजिंग एशियन गेम्स-1990), एशिया कप-1989) की भी पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे रहे है.
उन्होंने विश्व कप (1986 लन्दन, 1990 लाहौर) में भी में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह प्री ओलंपिक-1988 में स्वर्ण पदक विजेता टीम के भी सदस्य रहे है. खेल कॅरियर में सुल्तान अजलान शाह जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की गोल्ड मेडलिस्ट टीम के भी सदस्य रहे डा.आरपी सिंह वर्तमान में यूपी हॉकी के भी अध्यक्ष है.
डा.आरपी सिंह सब जूनियर नेशनल, जूनियर नेशनल, स्कूल नेशनल, सीनियर नेशनल व सीनियर नेशनल गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे है. उनकी देख-रेख में उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय से लेकर कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भी आयोजन हुआ है. इसमें 2016 में लखनऊ में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप और 2019 इंडो-फ्रांस महिला हॉकी टेस्ट सीरीज का भी आयोजन हुआ है.
भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…
ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…
ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…