लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है, लेकिन इस बीच एक खबर ने यूपी की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। सत्तारूढ़ बीजेपी के लगभग 40 से अधिक ब्राह्मण विधायक और एमएलसी अपने एक सहयोगी के लखनऊ वाले आवास पर रात्रिभोज में शामिल हुए, जो यूपी की सियासत पर गहरा असर डाल सकता है। इसे कुछ विशेषज्ञ शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देख रहे हैं।
बैठक में मीरजापुर के विधायक रत्नाकर मिश्रा, शलभ मणि त्रिपाठी, ऋषि त्रिपाठी, प्रेमनारायण पांडेय, प्रकाश द्विवेदी, रमेश मिश्रा, अंकुर राज तिवारी, विनय द्विवेदी और एमएलसी साकेत मिश्रा समेत कई अन्य नेता शामिल थे।
इस प्रकरण को लेकर सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब बड़े नेता मौजूद हैं, तो मुख्यमंत्री जी को भी उस भोज की जानकारी होनी चाहिए, जो उनके खिलाफ विधायकों ने आयोजित किया था। वहीं शिवपाल यादव ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से ही पहले पता चला था कि पिछले सत्र में भी किसी विशेष वर्ग की बैठक बुलाई गई थी। उनका कहना था कि भाजपा जातिवाद फैलाती है और अगर भाजपा से नाराज ब्राह्मण विधायक सपा में शामिल होते हैं, तो उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा।
बीजेपी ने इस पूरे प्रकरण पर खुलकर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन इसे पार्टी ने अनौपचारिक सभा बताया है। वहीं विपक्ष ने इस पर प्रतिक्रिया दी और योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह ब्राह्मण विधायकों के भीतर असंतोष का नतीजा हो सकता है। विपक्ष का दावा है कि ब्राह्मण विधायक पार्टी में असहाय और अपमानित महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्हें अपनी भविष्य की योजना बनाने के लिए एकजुट होना पड़ा।
इस तरह के आयोजन को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सभी विधायक लखनऊ में मौजूद हैं और इसे जाति या किसी अन्य दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भी विधायक विधानसभा सत्र के लिए यहां आते हैं, वे एक-दूसरे से मिलते हैं और इसे ब्राह्मणों या किसी अन्य समुदाय की सभा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
जानकारी के अनुसार, बीजेपी और एनडीए के विधायकों की यह बैठक शाम करीब 7 बजे शुरू होकर आधी रात तक चली। गौरतलब है कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लखनऊ में पार्टी के क्षत्रिय विधायकों की भी इसी तरह एक अनौपचारिक बैठक हुई थी, जिसे लेकर कई सियासी कयास लगाए गए थे।
सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…
भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…
ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…
ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…