Entertainment

बॉक्स ऑफ़िस पर ‘धुरंधर’ की सुनामी! रणवीर सिंह ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, मुंबई में शो टाइम अब 24×7!

रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘धुरंधर’ ने बड़े पर्दे पर आते ही जैसे आग लगा दी है| आदित्य धर डायरेक्टेड इस एक्शन-थ्रिलर ने पहले दिन ही वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। फ़िल्म ने सिर्फ़ एक दिन में 27 करोड़ रुपए की तूफानी कमाई करके बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है।

इस कलेक्शन के साथ, ‘धुरंधर’ ने रणवीर की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म्स जैसे ‘पद्मावत’ जिसने ओपेनिंग डे पे 24 करोड़ रुपए से खाता खोला था  और ‘सिम्बा’ जिसने 20.72 करोड़ से| धुरंधर ने  इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म का ताज पहन लिया है।

2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फ़िल्मों की लिस्ट में भी ‘धुरंधर’ ने ज़बरदस्त एंट्री मारी है, जहाँ ये ‘छावा’ और ‘वॉर 2’ जैसी बिग-बजट फ़िल्मों को टक्कर दे रही है!

शुरुआत में धीमी एडवांस बुकिंग के बावजूद, फ़िल्म को मिला ‘पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ’ जैसा रिव्यू और ये फिल्म टोटली गेम चेंजर साबित हुआ। शाम और रात के शोज में थिएटर्स हाउसफुल रहे, जिससे कलेक्शन रॉकेट की तरह ऊपर चला गया।

डिमांड ऐसी कि आधी रात को भी ‘धुरंधर’ का शो!

‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफ़िस पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद, अब फ़िल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो इससे पहले कम ही देखने को मिला है।

दर्शकों की भारी दीवानगी को देखते हुए, मुंबई के मल्टीप्लेक्स मालिकों ने एक फेनोमेनल फैसला लिया है जो है की अब ‘धुरंधर’ की स्क्रीनिंग 24 घंटे चलेगी| जी हाँ, अब आप देर रात 12 बजे के बाद और सुबह 4 बजे भी इस फ़िल्म का मज़ा ले सकते हैं।

जिसके बाद क्रिटिक्स कह रहे है की इस ‘नॉन-स्टॉप शो टाइम’ से साफ़ है कि ‘धुरंधर’ सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि एक फ़ेनोमेनन बन चुकी है। और अब देखना ये है कि वीकेंड पर ये सुनामी कितना बड़ा कलेक्शन करती है!

news desk

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

3 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

4 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

8 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

9 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

9 hours ago