क्या आपने कभी सोचा है कि जब परदे के ये महान कलाकार अपनी आखिरी यात्रा पर निकलते हैं, तो उस पार उनका स्वागत कौन करता होगा? बॉलीवुड की दुनिया में धर्मेंद्र जी और दिलीप कुमार साहब की दोस्ती एक मिसाल थी. एक ऐसा अटूट बंधन जिसे वक़्त और दूरियाँ भी नहीं तोड़ पाईं.
रिसेंटली, एक माइन्ड-ब्लोइंग विज़ुअलाइज़ेशन सोशल मीडिया पर सुपर वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को इमोशनल कर दिया. ये कहानी है उस अनलिवेबल मोमेंट की, जब हमारे ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र जी ने फ़ाइनल गुडबाय कहा और अपनी बाउंडलेस जर्नी पर निकले.
इस इमोशनल और माइंड-ब्लोइंग विज़ुअलाइज़ेशन के पीछे हैं AI आर्टिस्ट DHARAM RANABHAT! उन्होंने ही सिनेमा के इन दो लेजेंडरी पिलर्स का मिलन क्रिएट किया. ये वीडियो उनके इंस्टाग्राम पेज DHARMATOGRAPHY पर अपलोड होते ही सुपर वायरल हो गया, जिसने लाखों फ़ैन्स को सचमुच रुला दिया. https://www.instagram.com/reel/DRcI3rQDOSV/?igsh=MW9hZzFydGhhYjlv
फ़ाइनल डेस्टिनेशन: जन्नत और वहाँ वेलकम के लिए खड़ी थी वो ‘पहचानी-सी’ मुस्कान.
जब धर्मेंद्र जी ने अपनी आँखें बंद की, तो उन्होंने खुद को एक सुनहरी, बेहद शांत रोशनी में पाया. ये रोशनी उन्हें धीरे-धीरे स्वर्ग की सीढ़ियों की ओर ले जा रही थी. हर कदम एक फ़िल्म की याद था, हर साँस एक गुज़रा हुआ दौर.
जब वो उस अंतिम दहलीज पर पहुँचे, जहाँ दुनिया का शोर थम जाता है, तो उनका दिल धड़का और सामने, कोई उनका इंतज़ार कर रहा था. उन्होंने देखा तो पाया की वहा खड़े थे उनके बड़े भाई, उनके करीबी दोस्त दिलीप कुमार.

दिलीप साहब के चेहरे पर बरसों बाद वही जानी पहचानी कोमल मुस्कान थी. उनकी आँखें स्नेह से भरी थीं, मानों बरसों की जुदाई के बाद कह रही हों, ‘आओ धरम, देर कर दी तुमने’
धर्मेंद्र जी की आँखें भर आईं. वो दौड़कर अपने दोस्त के पास पहुँचे, और सभी महान कलाकारों ने उनका स्वर्ग में स्वागत किया. विडियो में दिलीप संग कई दिवंगत एक्टर और एक्ट्रेस भी दिखाई दिए जिनमे शामिल थे ऋषि कपूर, इरफ़ान खान, श्री देवी, देवानंद, राजेश खन्ना और मीना कुमारी. ये महज़ दो दोस्तों का मिलना नहीं था, बल्कि भारतीय सिनेमा के दो स्वर्णिम युगों का भावनात्मक पुनर्मिलन था. वहा न कोई दुःख था, न कोई जुदाई, सिर्फ़ प्रेम और अनंत शांति का एहसास था.
इस AI जनरेतेड वीडियो को देखकर, जिसने भी सिनेमा के इन महान स्तंभों को प्यार किया है, वो अपने आँसू नहीं रोक पा रहा है. शायद, उन्हें ये सीन याद दिला रहा है कि लेजेंड्स भले ही दुनिया छोड़ दें, पर उनकी अमर दोस्ती और उनकी प्यारी यादें हमेशा ज़िंदा रहती हैं और हमें भावुक करती रहती हैं.