भारतीय शेयर बाज़ार के लिए 23 जुलाई का कारोबारी सत्र मिला-जुला रुख लेकर आया है। वैश्विक संकेतों और घरेलू ट्रिगर्स के बीच बाज़ार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है। पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद आज सुबह GIFT Nifty ने हल्की सुस्ती के संकेत दिए, जो निफ्टी 50 के मुकाबले करीब 0.5% नीचे ट्रेड कर रहा था। बीते दिन निफ्टी 23,996 के स्तर के आसपास बंद हुआ था, जहाँ फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स “FIIs” और डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स “DIIs” दोनों की तरफ से नेट सेलिंग देखने को मिली।
बाज़ार की सुस्ती के बीच कई दिग्गज कंपनियों ने अपने बड़े फैसलों और पहली तिमाही (Q1) के नतीजों से निवेशकों का ध्यान खींचा है:
Adani Power का बड़ा दांव: Adani Power के बोर्ड ने QIP या अन्य माध्यमों के ज़रिए 15,000 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस फंडरेज से कंपनी के विस्तार और कैपिटल स्ट्रक्चर को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Nestle India के नतीजों ने चौंकाया: पहली तिमाही (Q1) में Nestle India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेट प्रॉफ़िट में अनुमान से 16% बेहतर बढ़त हासिल की। कंपनी के बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और इन्वेंट्री री-स्टॉकिंग ने इस नतीजों को रफ्तार दी।
Tata Communications को लगा झटका: ट्रांसमिशन और स्टाफ से जुड़े बढ़ते खर्चों के कारण Tata Communications का Q1 नेट प्रॉफ़िट प्रभावित हुआ और नतीजे अनुमान से करीब 60% कम रहे।
Cyient DLM का दमदार प्रदर्शन: फाइनेंस कॉस्ट में कमी और ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार के दम पर Cyient DLM का Q1 नेट प्रॉफ़िट सालाना आधार पर 118.2% उछला।
JSW Energy पर दिखा दबाव: बढ़ते फाइनेंस कॉस्ट और कर्मचारियों के खर्चों के चलते JSW Energy के पहली तिमाही के नेट प्रॉफ़िट में 36.6% (YoY) की गिरावट दर्ज की गई।
Paras Defence का सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट: कंपनी ने MPSeDC के साथ मिलकर मध्य प्रदेश में 6,200 करोड़ रूपये का सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्लांट स्थापित करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।
Bharat Forge की नई साझेदारी: भारतीय रक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एयरशिप विकसित करने के लिए Bharat Forge ने ‘फ्लाइंग व्हील्स’ के साथ हाथ मिलाया है।
SRF का कैपेक्स प्लान: SRF के बोर्ड ने थिक फ़िल्म लाइन सेटअप करने के लिए 250 करोड़ रुपए के नए पूंजीगत खर्च को मंज़ूरी दी है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना ही की आने वाले कारोबारी घंटों में बाज़ार की दिशा वैश्विक संकेतों, क्रूड ऑयल की कीमतों और आने वाले अन्य Q1 नतीजों पर निर्भर करेगी। निवेशकों को फिलहाल चुनिंदा स्टॉक्स पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।
नई दिल्ली: 24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम…
नई दिल्ली: 24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी…
सर्राफा बाजार में आज उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब सोने और चांदी…
देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। भारतीय…
ढाका / नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा इस वर्ष के अंत तक बांग्लादेश…
नई दिल्ली। मेघालय में हनीमून के दौरान पति की हत्या के चर्चित 'राजा मर्डर केस'…