खेल

दिल्ली हाई कोर्ट ने जीती तीसरी ऑल इंडिया लॉयर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, फाइनल में सुप्रीम कोर्ट को 6 विकेट से हराया

लखनऊ।कमल नारायण तिवारी (52), अंकित अदाना (48), मधुर तेवतिया (34) और अरुण मलिक (31) की शानदार पारियों की बदौलत दिल्ली हाई कोर्ट ने तीसरी ऑल इंडिया लॉयर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में सुप्रीम कोर्ट को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह रोमांचक फाइनल मुकाबला डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में खेला गया।

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुप्रीम कोर्ट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान मयंक वाधवा ने 53 रन की अहम पारी खेली, जबकि हनी ने 31 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली हाई कोर्ट की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। विकेटकीपर बल्लेबाज अरुण मलिक और मधुर तेवतिया ने तेज रन बटोरे। इसके बाद कमल नारायण तिवारी ने 29 गेंदों पर 52 रन और अंकित अदाना ने 30 गेंदों पर 48 रन की निर्णायक पारी खेलते हुए टीम को 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन तक पहुंचाया और मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।

इससे पहले, टूर्नामेंट के तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने लखनऊ हाई कोर्ट को 58 रन से पराजित किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से अभिषेक गिरी ने 44 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 4 विकेट पर 185 रन तक पहुंचाया। जवाब में लखनऊ हाई कोर्ट की टीम 8 विकेट पर 127 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में हरजोत सिंह और नीरज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

प्रतियोगिता के औपचारिक समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इससे पहले टूर्नामेंट के कोऑर्डिनेटर अधिवक्ता वैभव जैन ने सभी प्रतिभागी टीमों का लखनऊ आगमन और आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति की ओर से आभार जताया।

पुरस्कार विजेता इस प्रकार रहे

  • मैन ऑफ द मैच (फाइनल): अंकित अदाना
  • फाइटर ऑफ द मैच (फाइनल): मयंक वाधवा
  • मैन ऑफ द मैच (तीसरे स्थान का मुकाबला): नीरज
  • फाइटर ऑफ द मैच: विवेक पांडे
  • बेस्ट बैट्समैन: कमल नारायण तिवारी
  • बेस्ट बॉलर: सुमित गुप्ता
  • बेस्ट फील्डर: हनी
  • बेस्ट विकेटकीपर: गोविंद
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: हरजोत सिंह

news desk

Recent Posts

फलाहारी महाराज के आरोपों पर भड़की विराट कोहली की टीम, कहा—”सिर्फ गहरी आस्था के कारण महाराज जी से मिलते हैं विराट”

मथुरा के वृंदावन स्थित 'गुरु कृपा कुंज' अपार्टमेंट में 25 सितंबर 2026 को संत प्रेमानंद…

22 minutes ago

Purvanchal Expressway Accident: लखनऊ से देवरिया जा रहे थे 6 टेनिस खिलाड़ी, रास्ते में आई झपकी और चली गई 3 की जान

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे…

24 minutes ago

SIR Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR, आकाशवाणी भवन में घुसने का आरोप

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग और…

35 minutes ago

…कुछ इस तरह रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 साल का राजनीतिक सफर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में…

49 minutes ago

UP Politics: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से योगी ने बताया 2027 का संकेत, बोले- ‘लड़ाई फिर….

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ और CEC विवाद के बीच दिल्ली में सियासत हाई: खड़गे के लंच पर टिकीं निगाहें, क्या तय होगी किसी बड़े आंदोलन की रूपरेखा?

दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों सरगर्मी अपने चरम पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त…

2 hours ago