नई दिल्ली. दिल्ली ब्लास्ट मामले में शामिल चार डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने उनकी मेडिकल प्रैक्टिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है और आधिकारिक मेडिकल रजिस्टर से उनके नाम हटा दिए हैं.
जिन डॉक्टरों के नाम हटाए गए हैं, उनमें
डॉ. मुजफ्फर अहमद
डॉ. अदील अहमद राथर
डॉ. मुजम्मिल शकील
डॉ. शाहीन सईद शामिल हैं.
नेशनल मेडिकल कमीशन ने शुक्रवार को दिल्ली विस्फोट के बाद UAPA के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद ये कदम उठाया है.
NMC के इस फैसले के बाद चारों डॉक्टर अब किसी भी रूप में इलाज, परामर्श या मेडिकल प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे. कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद इनके लिए इस पेशे में वापसी पूरी तरह से बंद हो गई है.
गौरतलब है कि 10 नवंबर को सुरक्षा एजेंसियों ने 2,900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया था. उसी शाम लाल किले के पास शक्तिशाली कार ब्लास्ट हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. जांच एजेंसियों ने इसके बाद कार्रवाई तेज की और इस केस में अब तक इन डॉक्टरों सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.