दिल्ली में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा
अगर आप एटीएम से पैसे निकालते समय किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेते हैं, तो सावधान हो जाइए। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे ही शातिर ठग, को गिरफ्तार किया है जो पलक झपकते ही लोगों के एटीएम कार्ड बदल देता था।
मदद के बहाने ‘सफाई’ का खेल
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद करीम उन एटीएम को निशाना बनाता था जहाँ गार्ड मौजूद नहीं होते थे। वो अक्सर बुजुर्गों या कम पढ़े-लिखे लोगों को अपना शिकार बनाता था।
पुलिस ने बताया की वो एटीएम के पास खड़ा होकर ये देखता था कि किसे मशीन चलाने में दिक्कत हो रही है। फिर मदद करने के बहाने वो पीड़ित के पास खड़ा हो जाता और पिन (PIN) डालते समय उसे चुपके से देख लेता। पिन पता चलते ही वो बड़ी चालाकी से पीड़ित का असली कार्ड अपने पास मौजूद किसी फर्जी कार्ड से बदल देता और पीड़ित को थमा देता।
तलाशी में मिला कार्ड्स का ‘खजाना’
क्राइम ब्रांच ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया, तो उसके पास से 61 अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि उसने दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वो कार्ड बदलते ही तुरंत दूसरे एटीएम पर जाकर खाते से पैसे साफ कर देता था।
पुलिस की चेतावनी
दिल्ली पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बाद आम जनता के लिए अलर्ट जारी किया है, और कहा है की पिन डालते समय हमेशा कीपैड को अपने दूसरे हाथ से ढकें। किसी भी अजनबी को अपना कार्ड न दें और न ही पिन बताएं। एटीएम से निकलने से पहले ये पक्का कर लें कि जो कार्ड आपके हाथ में है, वो आपका ही है।
थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…
पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…
आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…
क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…