Trending News

CWG 2026: प्रीति पवार और जैस्मीन लंबोरिया ने भारत को दिलाया मुक्केबाजी में गोल्ड, रिंग में ऑपोनेंटस को दी करारी मात

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के 10वें दिन भारत के हाथ एक बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी लगी है। भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार ने रिंग से भारत को मुक्केबाजी “Boxing” में पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है।

फाइनल में कनाडा की बॉक्सर को चटाई धूल

महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में प्रीति पवार का सामना कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो से हुआ। मैच की शुरुआत से ही प्रीति काफी आक्रामक नजर आईं। उन्होंने सटीक पंच और बेहतरीन डिफेन्स के जरिए विपक्षी बॉक्सर पर दबाव बनाए रखा। तीनों राउंड्स में पूरी तरह से दबदबा कायम रखते हुए प्रीति ने यह मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया और भारत की झोली में एक और चमकदार गोल्ड डाल दिया।

जैस्मीन भी जीतीं गोल्ड

जैस्मीन लंबोरिया ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है और इसके साथ ही भारत की झोली में बॉक्सिंग का दूसरा और कुल 7वां गोल्ड मेडल आ गया है। जैस्मीन ने पिछले गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट नॉरदर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराया।

बॉक्सिंग रिंग में भारत का खाता खुला

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मुक्केबाजी के खेल से भारत को कई पदक की उम्मीदें थीं। प्रीति पवार की इस स्वर्णिम जीत के साथ ही इस बार के गेम्स में भारत का मुक्केबाजी में पदकों का खाता भी खुल गया है। रिंग में उनकी इस पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस ने भारत के पूरे बॉक्सिंग दल का हौसला कई गुना बढ़ा दिया है।

10वें दिन अन्य खेलों में भी मेडल की रेस तेज

10वें दिन सिर्फ बॉक्सिंग ही नहीं, बल्कि कई अन्य मेडल इवेंट्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। ट्रिपल जंप और एथलेटिक्स जैसे मुकाबलों में भी भारतीय एथलीट पदक जीतने के काफी करीब हैं। प्रीति और जैस्मीन के अलावा कई अन्य भारतीय मुक्केबाज भी अपने-अपने भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोल्ड के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।

24 पदकों के साथ भारत का शानदार सफर जारी

जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल अब तक काफी प्रभावशाली लय में नजर आया है। वेटलिफ्टिंग, जूडो, और जैवलिन थ्रो जैसे कई अलग-अलग खेलों में भारतीय एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम कर लिए हैं। जूडो में मिली दोहरी सफलता के बाद अब मुक्केबाजी में भी गोल्ड का आगाज़ होने से भारत की मेडल तालिका और मजबूत हो गई है।

news desk

Recent Posts

चक्रवात अर्नब के बीच समझिए तूफान की ताकत, आखिर कितनी दूर तक पहुंच सकता है इसका असर?

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में चक्रवात अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से…

8 hours ago

31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? आखिर क्यों डरावने कपड़े पहनते हैं लोग, 2000 साल पुरानी है इसकी कहानी

नई दिल्ली: हर साल 31 अक्टूबर को दुनिया के कई देशों में हैलोवीन मनाया जाता…

8 hours ago

इजरायल के पीएम नेतन्याहू को कितनी मिलती है सैलरी? पीएम मोदी से ज्यादा कमाते हैं या कम, जानिए पूरा हिसाब

नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिम्मेदारियां…

8 hours ago

पृथ्वी पर सबसे ज्यादा उम्र तक जिंदा रहता है कौन-सा जीव? 15 हजार साल तक नहीं आती मौत

नई दिल्ली: पृथ्वी पर इंसानों की औसत उम्र भले ही कुछ दशकों तक सीमित हो,…

9 hours ago

सगाई टूटने की खबरों पर जिया शंकर ने तोड़ी चुप्पी, करण धनक को लेकर बोलीं- ‘कुछ चीजें प्राइवेट होती हैं’

मुंबई: पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री जिया शंकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में…

9 hours ago

BJP को फिर लगेगा झटका! पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी थामेंगे सपा का दामन, 3 नवंबर को अखिलेश यादव से करेंगे मुलाकात

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने का…

9 hours ago