खेल

कोहरे की रात में क्रिकेट का रोमांच, UPAST XI की धमाकेदार जीत

लखनऊ। फरवरी को उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट (UPAST XI) और उत्तर प्रदेश ज्यूडिशल किंग 2018 (UPJK 18) के बीच कैरियर क्रिकेट स्टेडियम में एक रोमांचक रात्रिकालीन क्रिकेट मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला आधी रात तक चला, जहां घने कोहरे और गिरते तापमान के बावजूद दोनों टीमों का उत्साह चरम पर रहा।

मैच से पहले UPAST के डायरेक्टर ऑपरेशन और टीम के मेंटोर अधिवक्ता वैभव जैन ने सम्मानित जजों की टीम UPJK 18 के कप्तान अंकुश श्रीवास्तव और सह-कप्तान अमित कुमार यादव सहित दोनों टीमों के सभी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

टॉस और मैच का हाल

टॉस UPJK 18 ने जीतकर गीली पिच, संभावित ओस और कोहरे को ध्यान में रखते हुए पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। हालांकि यह निर्णय उनके पक्ष में नहीं गया। UPAST XI की ओर से ऋषभ पाण्डेय और निशांत सिंह ने आक्रामक अंदाज़ में पारी की शुरुआत की।

ऋषभ पाण्डेय ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 49 गेंदों में शतक पूरा किया और 57 गेंदों पर 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। अंतिम ओवरों में अभि ने 9 गेंदों में 26 रन जोड़कर टीम का स्कोर निर्धारित ओवरों में 223 रनों तक पहुंचा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए UPJK 18 संघर्ष में रही

223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी UPJK 18 की टीम को शुरुआत में ही झटके लगे और धीमी रन गति ने टीम को पूरे मैच में दबाव में बनाए रखा। अभिषेक चौहान ने 34 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली।

हालांकि, अच्छी लय में दिख रहे अमित कुमार यादव (32) और सौरभ ओझा (20) के रिटायर्ड हर्ट होने से टीम की बल्लेबाज़ी प्रभावित हुई। विपरीत मौसम परिस्थितियों के बावजूद कप्तान अंकुश श्रीवास्तव और सह-कप्तान अमित कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने भरपूर संघर्ष किया, लेकिन UPJK 18 निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी।

इस तरह UPAST XI ने मुकाबला 76 रनों से अपने नाम कर लिया। मैच के अंतिम ओवरों में कोहरा इतना घना हो गया था कि फील्डिंग कर रही टीम को गेंद देखने और पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पुरस्कार वितरण और सम्मान

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संचालन करते हुए अधिवक्ता वैभव जैन ने कठिन परिस्थितियों में खिलाड़ियों की जुझारू भावना को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा।
“संबंधों की भूमि पर उपस्थित सम्मानित जनों के कीमती समय रूपी बीज से प्रेम और सौहार्द की फसल उत्पन्न हुई है।”

इस अवसर पर

मैन ऑफ द मैच-ऋषभ पाण्डेय
बेस्ट बैट्समैन-अभिषेक चौहान
बेस्ट बॉलर- अंकुश श्रीवास्तव
फाइटर ऑफ द मैच। अमित कुमार यादव को सम्मानित किया गया।

news desk

Recent Posts

Mohammed Shami Retirement: टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, इन 5 ऐतिहासिक स्पेल से हमेशा याद किए जाएंगे शमी

64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…

31 minutes ago

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…

2 hours ago

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…

3 hours ago

दिवाली मिलन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2029 की तैयारी और ‘वोट चोरी’ पर मंथन के संकेत

राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, डीके शिवकुमार से अशोक गहलोत…

4 hours ago

Paraguay Political Crisis: बैंक डूबा, 30 लाख लोगों की बचत फंसी, अपनी ही पार्टी ने गिराई राष्ट्रपति की सरकार

पैराग्वे में यूएनो बैंक संकट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग…

4 hours ago