Trending News

दिल्ली की हवा पर CREA की रिपोर्ट : 5 साल में दूसरा सबसे साफ जनवरी, फिर भी AQI ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली वालों के लिए प्रदूषण को लेकर एक खबर सामने आई है। Centre for Research on Energy and Clean Air (CREA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 का जनवरी महीना पिछले पांच सालो में दिल्ली के लिए दूसरा सबसे कम पॉल्यूटेड जनवरी दर्ज किया गया है। हालांकि, पिछले साल यानी 2025 के आंकड़ों को देखें, तो इस बार प्रदूषण के स्तर में आंशिक रूप से इज़ाफा हुआ है।

क्या रहा बदलाव?
रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जनवरी 2026 तक दिल्ली का एवरेज AQI 307 दर्ज किया गया। अगर इसकी तुलना पिछले साल से करें, तो जनवरी 2025 में एवरेज AQI 306 था (जो 2022 के बाद सबसे स्वच्छ था)। जनवरी 2026 में एवरेज AQI 307 रहा दूसरा सबसे स्वच्छ बताया गया है। और जनवरी 2022 में एवरेज AQI 279 था, जो अब तक का सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल जनवरी के 30 दिनों में हवा का मिजाज काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा:

पिछले साल जनवरी में एक भी दिन ‘Severe’ (AQI > 400) कैटेगरी में नहीं था। इस साल 17 से 19 जनवरी के बीच प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल पर पहुँच गया था, जिसने पूरे महीने के औसत को थोड़ा बिगाड़ दिया।

बारिश और हवा ने बचाई लाज
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जनवरी के आखिरी हफ्ते में हुई रिकॉर्ड बारिश ने दिल्ली को ‘गंभीर’ स्थिति से बाहर निकालने में मदद की है। 23 और 24 जनवरी को हुई भारी बारिश और तेज हवाओं ने इम्प्योरिटीज को हवा से साफ कर दिया। एक्सपर्ट्स ये भी कह रहे है की अगर यह बारिश न होती, तो जनवरी 2026 प्रदूषण के मामले में पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकता था।

आने वाले दिनों की चुनौती
राहत के बावजूद खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग और एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने प्रेडिक्शन की है कि 31 जनवरी और फरवरी के शुरुआती दिनों में हवा फिर से ‘Very Poor’ श्रेणी में रह सकती है। कम हवा की गति और कोहरे की वजह से प्रदूषण के कण फिर से जमीन के करीब जमा हो सकते हैं।

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

6 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

9 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

10 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

11 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

12 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

13 hours ago