Entertainment

Michael Jackson की बायोपिक ‘Michael’ पर छिड़ा विवाद: क्या पर्दे पर दिखेगा किंग ऑफ पॉप का ‘काला सच’ या होगी सिर्फ तारीफ?

म्यूजिकल वर्ल्ड के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन (Michael Jackson) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी मोस्ट अवैतेड बायोपिक ‘Michael’ 23 अप्रैल को भारत समेत दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। लेकिन फिल्म की रिलीज से ठीक पहले इसे लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां माइकल के फैंस अपने पसंदीदा सितारे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं, वहीं कुछ फिल्म क्रिटिक्स और डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर्स ने फिल्म की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

“जाफर जैक्सन” निभा रहे हैं मुख्य भूमिका


इस फिल्म को डायरेक्ट एंटोनी फूका (Antoine Fuqua) ने किया है। खास बात यह है कि माइकल जैक्सन का किरदार उनके अपने सगे भतीजे जाफर जैक्सन निभा रहे हैं।

हाल ही में जारी हुए ट्रेलर में जाफर के डांस मूव्स और माइकल की तरह दिखने के अंदाज ने फैंस को हैरान कर दिया है। फिल्म में जैक्सन के बचपन (The Jackson 5) से लेकर उनके सुपरस्टार बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा।

‘व्हाइटवॉशिंग’ और अधूरे सच का आरोप


रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पर ‘सच्चाई छिपाने’ यानी ‘व्हाइटवॉशिंग’ के आरोप लग रहे हैं। 2019 की मशहूर डॉक्यूमेंट्री ‘लीविंग नेवरलैंड’ के डायरेक्टर डैन रीड ने फिल्म की स्क्रिप्ट को ‘शर्मनाक’ करार दिया है।

रीड का आरोप है कि फिल्म में माइकल जैक्सन पर लगे बच्चों के यौन शोषण के गंभीर आरोपों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है या उन्हें बहुत हल्का करके दिखाया गया है। उनके अनुसार, यह फिल्म जैक्सन की लिगेसी को बचाने के लिए बनाई गई एक रणनीतिक कोशिश है, जो उन लोगों की आवाज को दबाती है जिन्होंने उनके खिलाफ आवाज उठाई थी।

कानूनी पेच और करोड़ों के ‘रिशूट’


रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म प्रोडक्शन के दौरान कई कानूनी चैलेंजेस भी आईं। 1993 के जॉर्डन चांडलर केस से जुड़े कानूनी समझौतों के कारण फिल्म के क्लाइमैक्स में बड़े बदलाव करने पड़े। इन कानूनी उलझनों को सुलझाने और फिल्म को एक ‘पॉजिटिव सेलिब्रेशन’ का रूप देने के लिए मेकर्स ने लगभग 25 मिलियन डॉलर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च कर दोबारा शूटिंग की है।

फैंस और क्रिटिक्स में बंटी राय


फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी दो गुट बन गए हैं:

प्रशंसकों का कहना: माइकल जैक्सन के संगीत और डांस ने दुनिया को प्रेरित किया है, इसलिए उनकी कला का जश्न मनाना जरूरी है।

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘Michael’ पर छिड़ा विवाद एक बायोपिक का काम सिर्फ तारीफ करना नहीं, बल्कि व्यक्ति की जटिलताओं और विवादों को ईमानदारी से दिखाना भी होता है। रोटन टोमैटोज़ जैसे प्लेटफॉर्म पर भी क्रिटिक्स ने फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

भारत में कब और कैसे देखें?


एक्सपर्ट्स और क्रिटिक्स का कहना है की भारत में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म 23 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय दर्शक माइकल जैक्सन की इस सिनेमाई यात्रा को किस नजरिए से देखते हैं।

news desk

Recent Posts

‘2017 से पहले अपराधियों पर हाथ डालने से डरती थी पुलिस’, पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी का माफिया राज पर तीखा हमला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष…

2 hours ago

सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी पर फैसला सुरक्षित, पुलिस ने मांगी 3 दिन की अतिरिक्त हिरासत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी)…

2 hours ago

दिल्ली में जहरीली हवा का शिकंजा: ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI, GRAP-1 की पाबंदियां लागू

राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ ही प्रदूषण का खतरा एक बार फिर…

4 hours ago

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी: बांग्लादेश और नेपाल करेंगे मेजबानी, 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत

युवा महिला क्रिकेटरों के सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल बज चुका है। आईसीसी (ICC) ने…

5 hours ago

Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेंच पर बैठेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रेयस अय्यर के बयान से बढ़ी निराशा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव…

5 hours ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में धांधली का आरोप: सुप्रीम कोर्ट सख्त, 25 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट पर लगाई रोक

आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…

6 hours ago