Trending News

पंजाब, हरियाणा और यूपी में ठंड और धुंध का डबल अलर्ट ! जानिए क्या होता है ‘कोल्ड डे’ और क्यों है ये खतरनाक ?

उत्तर भारत में सिर्फ पारा ही नहीं गिरा है, बल्कि अब ‘दिन’ ने भी ठिठुराना शुरू कर दिया है। अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ रातें ठंडी हैं, तो सावधान! IMD ने ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की है। ये कोई आम ठंड नहीं, बल्कि सेहत पर सीधा हमला करने वाली ठण्ड है।

मौसम विभाग के अनुसार, ‘कोल्ड डे’ तब घोषित किया जाता है जब दो ‘डेडली’ स्थितियां एक साथ बनती हैं पहला ये कि मैदानी इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे चला जाए, और दूसरा दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य के मुकाबले 4.5°C से 6.4°C तक लुढ़क जाए। सरल शब्दों में कहें तो जब कड़ाके की ठंड के साथ दिन भर सूरज गायब रहे, तब इसे ‘कोल्ड डे’ माना जाता है।
वहीं, अगर दिन के पारे में ये गिरावट 6.4°C के आंकड़े को पार कर जाती है, तो मौसम विभाग ‘सीवियर कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी कर देता है, जो सेहत के लिए और भी ज्यादा क्रिटिकल होता है|

शीतलहर Vs कोल्ड डे: कौन है असली विलेन?

अक्सर लोग शीतलहर (Cold Wave) से डरते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो ‘कोल्ड डे’ ज़्यादा रिस्की है। क्योंकि शीतलहर में रात ठंडी होती है, पर दिन में धूप निकलने से बॉडी को ‘हीलिंग टाइम’ मिल जाता है। और कोल्ड- डे में दिन भर धूप नहीं निकलती। बॉडी लगातार ठंडी बनी रहती है, जिससे हाइपोथर्मिया और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

खुद को कैसे बचाएं?

एक मोटी जैकेट के बजाय 3-4 लेयर्स में कपड़े पहनें। परतों के बीच फंसी हवा इंसुलेशन का काम करती है। सिर्फ चाय-कॉफी नहीं, बल्कि विटामिन-C और अदरक-तुलसी का काढ़ा लें ताकि आपकी इम्युनिटी बनी रहे। अगर रूम हीटर जला रहे हैं, तो कमरा पूरी तरह बंद न करें। ताजी हवा आने दें, वरना ऑक्सीजन लेवल गिर सकता है।

अगले 48 घंटे भारी हैं! पंजाब, हरियाणा और यूपी में धुंध का ‘येलो अलर्ट’ है। घर से निकलने से पहले टेम्परेचर ज़रूर चेक करें।

news desk

Recent Posts

27 या 28 अगस्त? सावन पूर्णिमा की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम, जानिए कब होगा पर्व और क्या है पूजा का महत्व

नई दिल्ली: सावन महीने के समापन के साथ आने वाली सावन पूर्णिमा को लेकर इस…

3 minutes ago

चढ़ावा चोरी जांच के बीच राम मंदिर की व्यवस्था बदली, अनिल मिश्रा के दो करीबी हटाए गए; एंट्री पर भी रोक

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच मंदिर प्रशासन ने बड़ा…

4 minutes ago

मिसाइल अलर्ट के बाद UAE का सबसे बड़ा एक्शन! ईरान से कारोबार पर लगाया ब्रेक, आखिर क्यों टूटा वर्षों का भरोसा?

अबू धाबी: ईरान से संभावित मिसाइल खतरे के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बड़ा…

7 minutes ago

चार्जर भूल जाएंगे! Vivo ने लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon चिप भी साथ

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में लंबी बैटरी लाइफ की बढ़ती मांग के बीच Vivo ने…

16 minutes ago