Trending News

कोयंबटूर में एयरपोर्ट के पास प्रेमी जोड़े पर हमला, फर्स्ट ईयर कॉलेज छात्रा को कार से अगवा कर जंगल में किया घंटो तक गैंगरेप, पुलिस मुठभेड़ में तीनों आरोपी गिरफ्तार !

तमिलनाडु के कोयंबटूर में शनिवार रात एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई जिसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया. एयरपोर्ट के पास खड़ी एक कार में कॉलेज की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट अपने बॉयफ्रेंड से बस बातें कर रही थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में ये मासूम बातचीत एक भयानक अपराध में बदल गई. तीन हथियारबंद युवकों ने उन पर हमला किया, लड़के को पीटा और लड़की को अगवा कर लिया.

11 बजे की रात, कुछ मिनटों में बदल गई ज़िंदगी

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11 बजे तीनों आरोपी चोरी की बाइक से पहुंचे. उन्होंने कार के शीशे तोड़े, युवक विनीत को बाहर खींचा और बेरहमी से पीटा. जब वह ज़मीन पर बेहोश पड़ा था, तो हमलावरों ने उसकी गर्लफ्रेंड को जबरदस्ती कार से बाहर निकाला और अपने वाहन में डालकर भाग गए. पीड़िता को पास के जंगल जैसे इलाके में ले जाकर करीब तीन घंटे तक गैंगरेप किया गया.
सुबह करीब 4 बजे किसी तरह मौका पाकर छात्रा वहां से भागी. नंगे पांव झाड़ियों से होते हुए वह सड़क तक पहुंची और गुजरते ट्रक ड्राइवर से मदद मांगी. पुलिस और एम्बुलेंस तुरंत पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया. इस बीच, उसका बॉयफ्रेंड भी घायल हालत में मिला, जिसके सिर पर 28 टांके लगे हैं.

मुठभेड़ में तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और सोमवार सुबह तीनों आरोपियों—थवासी, करुप्पासामी और कालीस्वरन—को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. तीनों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ. आरोपी शिवगंगई जिले के रहने वाले हैं और कोयंबटूर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे.

घटना के बाद गरमाई सियासत

घटना के बाद पूरे तमिलनाडु में गुस्सा फूट पड़ा. एआईएडीएमके और बीजेपी नेताओं ने डीएमके सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निशाना साधा. बीजेपी राज्य अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर राज्यव्यापी विरोध की घोषणा की है.
फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगरेप, किडनैपिंग और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. जांच जारी है, और पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

3 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

6 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

7 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

8 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

9 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

10 hours ago