Trending News

‘आज रात गिरफ्तार हो सकती है CJP टीम’! अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, कहा- गांधी-आंबेडकर के रास्ते पर है हमारा प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र-युवा आंदोलन अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनकी टीम को आज रात गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का इनपुट मिला है कि पुलिस और प्रशासन आंदोलन को खत्म कराने के लिए एक्शन मोड में आ सकते हैं।हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम और दीपके के दावे पर दिल्ली पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

“35 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन, फिर डर किस बात का?”

मीडिया से बात करते हुए अभिजीत दीपके ने सरकार से सवाल किया कि आखिर किस आधार पर गिरफ्तारी की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, “हम पिछले 35 दिनों से बेहद शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं। आजाद भारत के इतिहास में शायद ही इतना अनुशासित प्रदर्शन हुआ हो। हम महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. आंबेडकर के बनाए संविधान के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। फिर सरकार को देश के संविधान और हमारे शांतिपूर्ण विरोध से क्या दिक्कत है?”

“गलती मत कीजिए, वरना आंदोलन और फैलेगा”

दीपके ने सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई करके आंदोलन को दबाने की कोशिश न की जाए। उन्होंने पिछले वाकयों का जिक्र करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक को हटाने और प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने से यह मुद्दा पूरे देश में और तेज़ी से फैला था। अगर अब टीम को अरेस्ट किया गया, तो यह आंदोलन हर राज्य और हर शहर तक पहुंचेगा।

“अरेस्ट हुए तो भी शांत रहना है”

संभावित गिरफ्तारी को देखते हुए दीपके ने अपने समर्थकों और देश के युवाओं से संयम बनाए रखने की अपील की है। कहा: “अगर आज रात हमारी टीम गिरफ्तार होती है, तो इस आंदोलन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आप सभी की होगी। लेकिन याद रहे, रास्ता केवल अहिंसा का होगा। जो लोग हिंसा करेंगे, वे हमारे आंदोलन का हिस्सा नहीं हो सकते। कानून के दायरे में रहकर ही हमें अपनी आवाज बुलंद करनी है।”

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी

CJP का स्पष्ट कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम पर कोई बात नहीं बनेगी। हालांकि, सोनम वांगचुक द्वारा अपनी 26 दिनों से जारी भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद आंदोलनकारियों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। खबर है कि शुक्रवार को सरकार के प्रतिनिधियों और CJP के बीच एक न्यूट्रल जगह पर वार्ता हो सकती है, लेकिन CJP ने साफ कर दिया है कि उनकी मुख्य मांग पर कोई समझौता नहीं होगा।

news desk

Recent Posts

AI की जंग में अमेरिका को चीन से कितनी बड़ी चुनौती? एक के पास दुनिया के सबसे ताकतवर मॉडल, दूसरा बना रहा पूरी टेक्नोलॉजी मशीन!

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में अमेरिका और चीन के बीच मुकाबला…

3 hours ago

बुलेट उठाइए और निकल पड़िए हिमाचल की इन वादियों में! घुमावदार सड़कें, घने जंगल और झरने… गुशैणी में क्या-क्या है खास?

नई दिल्ली: शहरों की भागदौड़, ट्रैफिक और शोर-शराबे से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच…

5 hours ago

रश्मिका को ‘तमिल एक्ट्रेस’ कहकर घिरे जावेद अख्तर, फिर खुद मानी गलती! ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस के समर्थन में क्या बोले थे शायर साहब?

मुंबई: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के हिंदी उच्चारण को लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग…

5 hours ago

SIR पर घिरे चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए’! फॉर्म-6 और घोषणा-पत्र पर क्या दी सफाई?

नई दिल्ली: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे विवाद के बीच…

5 hours ago

Microsoft में 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर! AI पर भारी निवेश की तैयारी, किन विभागों पर पड़ेगा असर?

बेंगलुरु: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेजी से निवेश कर रही दिग्गज टेक कंपनी…

5 hours ago

ट्रंप ने ‘जिहादी’ कहा, अब्दुल अल-सैयद बन सकते हैं अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर! 3 नवंबर को किसके हाथ लगेगी बाजी?

वॉशिंगटन: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले मिशिगन की सीनेट सीट को लेकर सियासी घमासान…

5 hours ago