NEET धांधली और युवाओं के आक्रोश के बीच राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारियों के भारी दबाव के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर हाई-प्रोफाइल मुलाकात की।
सड़कों पर उमड़े युवाओं के गुस्से को देखते हुए सरकार ने शुरुआत में CJP से संपर्क साधा था। प्रशासनिक अफसरों ने निचले स्तर की बैठक का प्रस्ताव भेजा, लेकिन CJP नेताओं ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। CJP प्रतिनिधिमंडल का रुख साफ था, वो केवल कैबिनेट स्तर के नेतृत्व से ही सीधे बात करेंगे, किसी अधिकारी से नहीं।
सरकार को आखिरकार CJP की यह शर्त माननी पड़ी। CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पहुंचे। करीब 2 घंटे के लंबे इंतजार के बाद दोनों नेताओं की जेपी नड्डा से मुलाकात हो सकी। महज 10 मिनट चली इस संक्षिप्त लेकिन बेहद अहम बैठक में CJP ने सरकार के सामने अपना 3 सूत्रीय मांग पत्र रख दिया।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET-UG परीक्षा प्रणाली में हुई धांधली और ग्रेस मार्क्स विवाद की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री तत्काल पद छोड़ें।
सोनम वांगचुक की अविलंब रिहाई: लद्दाख के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को कस्टडी/अस्पताल से तुरंत और बिना शर्त रिहा किया जाए।
पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ का मुआवजा: परीक्षा में धांधली और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले NEET अभ्यर्थियों के परिजनों को सरकार 1-1 करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा दे।
बैठक खत्म होने के बाद सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सभी मांगें स्पष्ट रूप से बता दी गई हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे इस विषय पर “उचित स्तर पर चर्चा करेंगे”।
हालांकि, CJP नेताओं ने साफ कर दिया कि सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस वादा नहीं मिला है। CJP का रुख बेहद कड़ा है “जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवा और छात्र पीछे हटने वाले नहीं हैं।”
नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता…
नई दिल्ली: भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले सावन माह…
नई दिल्ली: कड़ी मेहनत के बावजूद अगर घर में धन टिक नहीं रहा या बार-बार…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब बेहद खतरनाक मोड़…
नई दिल्ली: शनि की साढ़ेसाती का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में चिंता…
नई दिल्ली: पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार…