Trending News

चीन के छूटे पसीने! भारत की स्वदेशी ‘अस्त्र’ मिसाइल पर आया दुनिया का दिल, 6 देशों ने जताई खरीदने की इच्छा

‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल कर लिया है। भारतीय वायु सेना की ताकत मानी जाने वाली स्वदेशी ‘अस्त्र’ (Astra) बियॉन्ड-विजुअल-रेंज (BVR) एयर-टू-एयर मिसाइल अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तहलका मचा रही है। हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपनी अचूक मारक क्षमता का लोहा मनवाने के बाद, दुनिया के 6 देशों ने इसे अपनी वायु सेना में शामिल करने के लिए भारत का दरवाजा खटखटाया है। इस रेस में भारत ने चीन की बहुचर्चित PL-15 मिसाइल को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

इंडोनेशिया से डील, आर्मेनिया और सऊदी अरब भी लाइन में!

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, भारत ने इंडोनेशिया के साथ अस्त्र मिसाइल को लेकर एक अहम समझौता कर लिया है। वहीं:

आर्मेनिया: पहले ही भारत से ‘आकाश’ मिसाइल और ‘पिनाका’ रॉकेट सिस्टम खरीद चुका आर्मेनिया अब अपने Su-30SM फाइटर जेट्स में ‘अस्त्र’ मिसाइल को फिट करने की अंतिम बातचीत कर रहा है।

सऊदी अरब: अपनी रॉयल एयर फोर्स के सबसे भरोसेमंद फाइटर जेट्स F-15 और यूरोफाइटर टाइफून में इस भारतीय मिसाइल को इंटीग्रेट करने की संभावना तलाश रहा है।

आखिर क्यों दुनिया हुई ‘अस्त्र’ की दीवानी?

अस्त्र मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद शक्तिशाली होना और वैश्विक बाजार में अन्य मिसाइलों की तुलना में काफी सस्ता होना है, पश्चिमी देशों और चीन की मिसाइलों के मुकाबले ‘अस्त्र’ 70% तक किफायती है, जिससे यह छोटे और मध्यम देशों के लिए बजट-फ्रेंडली और बेस्ट ऑप्शन बनती है। यह मिसाइल Mach 4.5 (आवाज की गति से साढ़े चार गुना तेज) की रफ्तार से उड़ती है और 80 से 110 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को हवा में ही भस्म कर सकती है। DRDO ने इसके MK-2 वर्जन (240 किमी मारक दूरी) का सफल परीक्षण कर लिया है, जबकि 300 किमी से अधिक रेंज वाले MK-3 वर्जन पर भी काम तेजी से चल रहा है।

प्राइवेट सेक्टर की एंट्री से बढ़ेगा प्रोडक्शन

अस्त्र मिसाइल की भारी वैश्विक मांग को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब तक इसका निर्माण सिर्फ सरकारी कंपनी ‘भारत डायनेमिक्स लिमिटेड’ (BDL) कर रही थी, लेकिन अब ऑर्डर्स को समय पर पूरा करने के लिए निजी रक्षा कंपनियों को भी इसके प्रोडक्शन में शामिल किया जा रहा है।

अस्त्र मिसाइल की यह सफलता केवल एक हथियार की बिक्री नहीं है, बल्कि यह इस बात का सबूत है कि भारत अब रक्षा सामग्री आयात करने वाले देश से निकलकर दुनिया को हथियार निर्यात करने वाला ‘ग्लोबल डिफेंस हब’ बन चुका है।

news desk

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: ‘बेटे ने गलत किया, उसे भी इंसाफ मिले’, गोलीकांड के आरोपी रेहान की मां का छलका दर्द

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में आरोपी रेहान की मां…

12 minutes ago

मोहन भागवत का बड़ा बयान-‘भारत में नहीं होगा रिजीम चेंज’, फ्रांस-बांग्लादेश और नेपाल का दिया उदाहरण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में सत्ता परिवर्तन के लिए…

35 minutes ago

Sheetal Devi World Record: शीतल देवी ने रचा इतिहास, 19 साल की उम्र में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशियन पैरा गेम्स के फाइनल में पहुंचीं

भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन…

1 hour ago

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

11 hours ago